रविवार को अवकाश के चलते सरोवर नगरी में लगा रहा पर्यटकों का जमावड़ा
रविवार को अवकाश के चलते सरोवर नगरी में लगा रहा पर्यटकों का जमावड़ा
संतोष बोरा, नैनीताल ( nainilive.com )- रविवार को विजयदशमी के मौके पर सरोवर नगरी नैनीताल में पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहा हालांकि कोविड 19 के चलते इस बार डीएसए मैदान में लगने वाले विशालकाय रावण मेघनाद और कुंभकर्ण का पुतला दहन नहीं किया जा रहा है उसके बावजूद नगर में पर्यटकों की काफी संख्या देखी गई।
पर्यटकों द्वारा मल्लीताल के प्रसिद्ध पंत पार्क में लगने वाली फड बाजार से गर्म कपड़ों की खरीदारी करते हुए देखा गया। दूसरी ओर सरोवर नगरी की शान नैनी झील मैं पर्यटकों को नौकायान का आनंद करते हुए देखा गया।

बता दें कि बीते वर्षों तक विजयदशमी के मौके पर श्री राम सेवक सभा द्वारा दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाता था जिसके लिए मल्लीताल केडीए से मैदान में रावण कुंभकरण व मेघनाथ के विशालकाय पुतले लगाए जाते थे जिनका की देर शाम दहन किया जाता था इस दौरान पर्यटकों द्वारा भी विजयदशमी पर्व का आनंद लिया जाता था लेकिन इस बार कोविड-19 के चलते श्री राम सेवक सभा द्वारा पुतला दहन नहीं किया गया। जबकि प्रतीकात्मक रूप से श्री राम सेवक सभा प्रांगण में ही केवल रावण का पुतला दहन किया गया।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

दिल्ली की पर्यटक युवती से नैनीताल के समीप देर रात्रि हुई छेड़खानी
नैनीताल जिले में विकसित भारत युवा संसद–2026 का सफल आयोजन
कोर एशेंस लाइफ रूट फाउंडेशन ने चलाया सफाई अभियान
पत्रकारिकता के पुरोधा वरिष्ठ पत्रकार श्री अखिलेश चंद्र शुक्ल के अकस्मिक निधन से पत्रकार जगत में शोक की लहर
कुमाऊं विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान के प्रो गीता तिवारी तथा वनस्पति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष ललित तिवारी को किया देव भूमि उत्कृष्टता सम्मान 2026 से सम्मानित