दुखद हादसा : घास लेने गई तीन महिलाएं कोसी नदी में वही एक का शव बरामद दो लापता

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- जनपद के कोश्याकुतोली ब्लॉक के जौरासी में रविवार सुबह उफनती कोसी नदी में बहने से एक महिला की मौत हो गई,जबकि दो महिलाएं लापता है।

बताया जा रहा है तीनो महिलाएं सुबह पशुओं के लिए चारा लेने जंगल गई थी। तीनों महिलाएं 30 वर्षीय कमला देवी पत्नी राजेन्द्र सिंह, 30 वर्षीय ललिता देवी पत्नी दिलीप सिंह व 26 वर्षीय लता देवी पत्नी हरेंद्र सिंह,घास का गट्ठर लेकर लौट रही थी तभी नदी में अचानक पानी भर गया आसपास पुल ना होने की वजह से तीनों महिलाएं सिर पर घास का गट्ठर लेकर एक दूसरे का हाथ पकड़कर नदी पार करने लगी लेकिन पानी के तेज बहाव के आगे वह ज्यादा देर तक पानी मे नही ठहर पाई और नदी में दूर तक बहते हुए चली गई।

यह भी पढ़ें 👉  जिला प्रशासन के भरण-पोषण आदेश की अवहेलना पर पुत्र की कटी 1.50 लाख की आरसी

कुछ स्थानीय लोगों ने उन्हें नदी में बहते देख पुलिस प्रशासन को इसकी सूचना दी तत्काल मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर महिलाओं की तलाश शुरू कर दी। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद कमला देवी का मृतक शव बरामद किया जा सका है जबकि अन्य दो महिलाओं की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बढ़ते अपराधों के बीच धामी सरकार का बड़ा एक्शन, बदले गए कई जिलों के पुलिस कप्तान

मौके पर कोश्याकुतोली एसडीएम, नायब तहसीलदार व एसडीआरएफ की टीम मौजूद रही।

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page