हेम आर्य के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने बांटे मास्क व सैनिटाइजर

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए नगर कांग्रेस अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल व वरिष्ठ कांग्रेसी हेम आर्य के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा नगर में विभिन्न स्थानों पर जरूरतमंद लोगों के बीच मास्क व सैनिटाइजर का वितरण किया गया।

रविवार को वरिष्ठ कांग्रेसी हेम आर्य व नगर अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा मल्लीताल के पंत पार्क में एकत्रित होकर, नगर के विभिन्न स्थानों में जरूरतमंद लोगों के बीच 500 मास्क व सैनिटाइजर का वितरण किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ दीर्घकालिक योजनाओं पर विशेष फोकस- राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)

इस दौरान हेम आर्य ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मास्क व सैनिटाइजर की जरूरत लोगों को वर्तमान समय में सबसे ज्यादा है।

हेम आर्य ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि,जनता पहले से ही कोरोना के चलते आर्थिक मार से गुजर रही है।ऐसे में सरकार को जनता के साथ खड़े होने के बजाय जनता पर महंगाई का बोझ बड़ा कर, जनता के साथ खिलवाड़ कर रही है। आने वाले विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड की जनता भाजपा सरकार को माफ नही करने वाली है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार" की एक और बड़ी कार्यवाही, IPL सट्टा गैंग का करोड़ो का खेल बेनकाब

बता दें कि बीते 22 मार्च लॉकडाउन के बाद से ही हेम आर्य जनपद के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों को खाद्य सामग्री, हस्तनिर्मित मास्क व सैनिटाइजर उपलब्ध करवा चुके हैं। उनके इस कार्य में उनके पुत्र सारांश आर्य व शुभम आर्य भी बराबर भागीदारी निभा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अपर सचिव सुरेश जोशी ने किया आंचल दुग्ध संघ की व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण

इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी मुन्नी तिवारी,खष्टी बिष्ट महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष मीना बिष्ट, सुभम आर्य,सारांश आर्य,जेके शर्मा,कैलाश अधिकारी बंटू आर्य,धीरज आर्य,कृष्णा साह, यूएस सेजवाली,बिक्की भट्ट,भवान सिंह बिष्ट,जीवन आर्य,छवि ब्यास,सतीष आर्य,अरविंद कुमार,लक्ष्मण सिंह अरुण कुमार,सूरज, वीरेंद्र कुमार, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page