6 लोगो की रिपोर्ट आई निगेटिव, बाकी 8 का इंतजार

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- गुरुवार को सूखाताल टीआरसी से एक को व तल्लीताल टीआरसी से पांच लोगो को क्वारन्टीन से छुट्टी दे दी गई है। वही मंगलवार को जांच के लिए हल्द्वानी भेजे गए 14 लोगो के सैम्पल में से 6 लोगो की रिपोर्ट निगेटिव आई है। बाकी 8 लोगो की रिपोर्ट का अभी इंतजार बना हुवा है।

पीएमएस डॉ केएस धामी ने बताया कि गुरुवार को देर रात से सूखाताल में कूल 19 लोगो को क्वारंटीन किया है, वही तल्लीताल टीआरसी में 7 लोगो को जबकि गुरुवार तक लगभग 1800 लोगो को होम क्वारंटीन किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  इन्टरनेट दिवस के अवसर पर ए.आई के सुरक्षित उपयोग एवं साइबर खतरों के बचाव के प्रति कार्यशाला का कल होगा आयोजन

डॉ एमएस दुग्ताल ने बताया कि हर रोज सूखाताल में क्वारन्टीन किए गए लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। साथ ही वहां तैनात स्टाफ की भी थर्मल स्कैनिंग की जा रही है।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page