स्कूटी सवार दो युवक दिल्ली से घुमने पहुंचे नैनीताल

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- जानकारी के अभाव में दिल्ली से दो युवक स्कूटर पर सवार होकर नैनीताल घूमने पहुंच गए। पुलिस द्वारा कानूनी कार्यवाही करते हुए स्कूटी को सीज कर दिया गया।

युवक शंकर ने बताया की हमको लगा नैनीताल अब ग्रीन जोन में आ चुका है। और होटल खुलने का आदेश भी जारी हो चुके है, जिसके चलते हम लोग दिल्ली विनोद नगर से घूमने के लिए नैनीताल आ गए जहाँ पर पुलिस द्वारा हमारी स्कूटी को सीज कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के शहादत दिवस के अवसर पर नगर कांग्रेस कमेटी नैनीताल ने किया मरीज़ों को फल वितरण

एस ओ विजय मेहता ने बताया कि तल्लीताल चौकी पर चैकिंग के दौरान दिल्ली नंबर की स्कूटी पर सवार दो युवकों को रोककर पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि वे लोग घुमने के लिए दिल्ली से आ रहे है।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जिला योजना एवं बीस सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा की

जिसके बाद युवको पर लॉकडाउन नियम का उल्लंघन करने के तहत उनकी स्कूटी को सीज कर दिया गया है।

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page