गेठिया ब्लाक में मनरेगा योजना के अंतर्गत निर्मित महिला चेतन उपवन घतूरा पार्क का केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने किया शुभारम्भ

Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीताल (nainilive.com ) – केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री एव सांसद श्री अजय भट्ट एवं क्षेत्रीय विधायक श्रीमती सरिता आर्य ने आज शुक्रवार को आलूखेत , गेठिया ब्लाक भीमताल में मनरेगा योजना के अंतर्गत निर्मित महिला चेतन उपवन घतूरा पार्क का रिबन काटकर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख डॉ श्री हरीश बिष्ट , ग्राम प्रधान अमित कुमार एवं जनप्रतिनिधियों, क्षेत्रीय महिलाओं ने सांसद का फूल माला एवं पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।


सांसद श्री अजय भट्ट ने कहा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश का लगातार हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। महिला शक्ति एवं नौजवानों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु लगातार विभिन्न क्षेत्रों में केंद्र सरकार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार से पिकनिक स्पॉटो को केंद्र सरकार की योजना मनरेगा के अंतर्गत विकसित किया जाएगा ताकि पर्यटन को बढ़ावा मिले व स्थानीय लोगो को रोजगार के अवसर मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  एसआईआर के संबंध में बूथ लेबल अधिकारी को दी गई प्रेजेंटेशन के माध्यम से मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया एवं दायित्वों की विस्तृत जानकारी

उन्होंने कहा कि सरकार प्रत्येक वर्ग व पार्टी के विकास के लिए कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी के सार्थक प्रयासों से आज भारत अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में पांचवा पायदान पर है। उन्होंने महिलाओं व युवाओं से किसी ना किसी क्षेत्र में कार्य करने वह अपने पैरों पर खड़े होने की बात कही उन्होंने कहा कि जब हमारी देश की महिला शक्ति एवं युवा पीढ़ी आत्मनिर्भर बनेगी तो वह दिन दूर नहीं की जब भारत अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में प्रथम स्थान पर आ सकता है इसके लिए हम सभी का प्रयास होना जरूरी है।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक श्रीमती सरिता आर्या ने महिला चेतन उपवन घतूरा पार्क के अन्य कार्यों के लिए ढाई लाख रुपया देने की भी घोषणा की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun


इस अवसर पर उप जिलाधिकारी राहुल शाह, परियोजना निदेशक श्री अजय सिंह, सदस्य जिला पंचायत गीता बिष्ट, क्षेत्र पंचायत श्रीमती रानी कोटलिया, नगर पालिका अध्यक्ष संजय वर्मा, दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा, सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत, मारुति नंदन साह, के साथ ही विभिन्न क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page