कोरोना अपडेट : उत्तराखंड में दूसरी कोरोना संक्रमित मरीज की मौत , 7 कोरोना पॉजिटिव के साथ आंकड़ा 163
नैनीताल ( nainilive.com ) – उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण से अछूता रहा चम्पावत जिला भी कोरोना प्रकोप की चपेट में आ गया है. राज्य में देर रात आये 7 मामलों ने कोरोना पॉजिटिव के आंकड़े को 163 पर पहुंचा दिया है. मैदानी इलाकों के साथ अब पहाड़ी राज्यों में कोरोना के बढ़ते प्रभाव ने चिंता की लकीरें पैदा कर दी हैं. प्रवासियों के राज्य में प्रवेश के साथ साथ कोरोना संक्रमितों की संख्या में बढ़ोत्तरी ने प्रशासनिक अधिकारियों को भी चिंता में डाल दिया है. वहीँ आज चम्पावत में आये सातों मरीज प्रवासी हैं. जिले के मुख्य चिकित्साधिकारी आर. सी. खंडूरी ने कोरोना संक्रमितों की रिपोर्ट की पुष्टि की है.

वहीँ राज्य में कोरोना संक्रमित एक और महिला की मृत्यु हो गयी है. राज्य में कोरोना संक्रमित मरीज की यह दूसरी मौत है. महिला कैंसर के रोग से पीड़ित थी और उत्तरा प्रदेश के बिजनौर की रहने वाली थी, जिसका इलाज एम्स ऋषिकेश में चल रहा था. यह महिला कैंसर के साथ साथ कोरोना पॉजिटिव भी थी. इस महिला का सैंपल बीते १९ मई को लिया गया था , तथा २० मई को महिला की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आयी थी. कल देर शाम महिला की एम्स ऋषिकेश में मृत्यु हो गयी। इससे पहले भी नैनीताल जिले के लालकुआं की एक महिला जो ब्रेन हैमरेज से एवं कोरोना पॉजिटिव पीड़ित थी, की एम्स ऋषिकेश में मौत हो चुकी है.

वहीँ हरिद्वार जिले से भी २ कोरोना पॉजिटिव के मामले सामने आ रहे हैं, और ऋषिकेश से एक मामला सामने आ रहा है, जिसमे एक गर्भवती महिला के कोरोना संक्रमित महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है.

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

भीमताल: कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व निधि को लेकर विकास भवन में बैठक, मुख्य विकास अधिकारी ने दिए निर्देश
राज्यपाल ने ‘फिन बोध’ एवं ‘उत्तरावाणी’ ऐप तथा असिस्टेंट होमस्टे मैनेजर पाठ्य सामग्री का किया लोकार्पण
नैनीताल शहर में यातायात के नियमन एवम् नियंत्रण हेतु मंडलायुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक
भवाली–दुनिखाल मार्ग हादसे पर सख्त एक्शन — मजिस्ट्रियल जांच के आदेश, आमजन से 8 जून तक मांगे गए साक्ष्य