उत्तरांचल प्रेस क्लब ने किया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति का सम्मान

उत्तरांचल प्रेस क्लब ने किया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति का सम्मान

उत्तरांचल प्रेस क्लब ने किया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति का सम्मान

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , देहरादून, ( nainilive.com)- उत्तरांचल प्रेस क्लब ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर क्लब ने नारी शक्ति का सम्मान किया। इस क्रम में पहली बार की गयी अनोखी पहल के तहत प्रभारी अध्यक्ष, प्रभारी महामंत्री व प्रभारी कोषाध्यक्ष का पदभार महिला सदस्यों को देकर कार्यकारिणी की बैठक आहुत की गयी। बैठक प्रभारी अध्यक्ष लक्ष्मी बिष्ट की अध्यक्षता, संचालन प्रभारी महामंत्री गीता मिश्रा व कोषाध्यक्ष रश्मि खत्री के संयोजन में हुई।

यह भी पढ़ें : नैनीताल में डीजीपी हुए सख्त, एसएसपी को दोषी पुलिसकर्मी के निलंबन का दिया निर्देश

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली की पर्यटक युवती से नैनीताल के समीप देर रात्रि हुई छेड़खानी

बैठक में विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की गयी। सर्वप्रथम क्लब सदस्यों व उनके पारिवारिकजनों के लिए होली मिलन समारोह 21 मार्च (रविवार) को मनाने पर निर्णय लिया गया। होली मिलन समारोह में लक्की ड्रा, सांस्कृतिक व होल्यार कार्यक्रम मनाया जायेगा। क्लब की महिला सदस्यों के लिए अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह में गेट-टू-गेदर कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। इस अवसर पर कार्यवाहक कार्यकारिणी ने महिलाओं को नि:शुल्क सदस्यता परिचय पत्र देने का भी निर्णय लिया।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली की पर्यटक युवती से नैनीताल के समीप देर रात्रि हुई छेड़खानी

यह भी पढ़ें : ब्रेकिंग न्यूज़ – अगले तीन महीनों में होगी 1300 नर्सो की भर्ती: स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी

इससे पूर्व क्लब अध्यक्ष प्रदीप गुलेरिया, महामंत्री गिरिधर शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नेगी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष राजकिशोर तिवारी, संयुक्त मंत्री राजू पुशोला, कार्यकारिणी सदस्य अजय राणा, चांद मोहम्मद, श्रीनिवास पंत ने प्रभारी पदाधिकारियों को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली की पर्यटक युवती से नैनीताल के समीप देर रात्रि हुई छेड़खानी

यह भी पढ़ें : महिला दिवस के मौके पर नैनीताल में महिला बाइकर्स द्वारा ब्रेस्ट कैंसर के प्रति लोगों को किया जागरूक

नैनी लाइव के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -:

facebook पर : https://www.facebook.com/nainilive

twitter पर : https://twitter.com/nainilive

whatsapp पर : https://chat.whatsapp.com/CeiIF1I0fdlGtZpWu6eGBr

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page