उपाध्यक्ष महिला आयोग श्रीमती ज्योति शाह मिश्रा ने हल्द्वानी में स्वयं सहायता समूहों के साथ की बैठक आयोजित

Share this! (ख़बर साझा करें)

हल्द्वानी ( nainilive.com ) – उपाध्यक्ष महिला आयोग श्रीमती ज्योति शाह मिश्रा ने सोमवार को ब्लाक सभागार हल्द्वानी में स्वयं सहायता समूहों के साथ बैठक आयोजित की। उन्हांने कहा प्रदेश की सभी महिलाओं को सशक्त करना है जो महिलाएं सरकार की जनकल्याणकारी योजना से वंचित है। उन महिलाओं को एक सूत्र में लाना मुख्य उददेश्य है।


श्रीमती मिश्रा ने बाल विकास परियोजना अधिकारी को निर्देश दिये कि हेल्प लाईन नम्बर 1090 को सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा करने के साथ ही गौरा देवी एप की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि न्यायालय जिन महिलाओं को दण्ड मिला है और वे कैद में हैं इस प्रकार की महिलाएं को सशक्त करने के लिए मासिक एवं आर्थिक रूप से मजबूत करना है। श्रीमती मिश्रा ने कहा कि जनपद अल्मोडा में भी इससे पूर्व में जेल की महिलाओं को मानसिक एवं आर्थिक रूप से मजूबत करने हेतु स्वंय सहायता समूहों के माध्यम से अल्मोडा जनपद में पॉच दिवसीय ट्रेनिंग दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  सेफर इंटरनेट डे के उपलक्ष्य में स्मार्ट टेक, सेफ चॉइसेंस, एक्सप्लोरिंग द सेफ एंड रिस्पॉन्सिबल यूज ऑफ एआई विषय के अंतर्गत जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन

उन्होंने कहा हल्द्वानी जेल में भी ऐसी महिलाएं है जो कैदी है उन्हें स्वंय सहायता समूह के ट्रेनरों द्वारा प्रशिक्षण दिया जायेगा। जिसमें जूट के बैग, हर्बल रंग, एपण आदि की ट्रेनिंग दी जायेगी। श्रीमती मिश्रा ने कहा इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यह है कि जेल की कैदी महिलाओं को सशक्त एवं आर्थिक तौर पर मजबूत के साथ ही समय का सदउपयोग करना है।
बैठक में खण्ड विकास अधिकारी डॉ. निर्मला जोशी, बाल विकास परियोजना अधिकारी शिल्पा जोशी के साथ ही स्वंय सहायता समूहों के साथ ट्रेनर आदि भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में अधिवक्ताओं ने दिया धरना, अधिकारियों पर अभद्रता व भ्रष्टाचार के लगाए आरोप
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page