सभासद के प्रयासों से ग्रामीणों को मिली मुफ्त की पार्किंग

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- जिलामुख्यालय के समीपवर्ती गांव पंगुट, बजून,मंगोली,खुर्पाताल, सोड बगड़, के ग्रामीणों को हर रोज नगर आना होता है जिसको लेकर वे लोग गाड़ियों के जरिए पहुँचते है।लेकिन अंडा मार्किट पार्किंग में उन लोगो को गाड़ी खड़ी करने के ऐवज में 120 रुपये पार्किंग शुल्क देना पड़ता था।

इस समस्या को लेकर जब ग्रामीणों ने सभासद पुष्कर बोरा से बात की तो सभासद द्वारा इस समस्या को पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी के सामने रखा गया जिसपर उनके द्वारा ग्रामीणों के लिए तीन गाड़ियों की मुफ्त पार्किंग की परमिशन दे दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  त्तराखण्ड न्यायिक एवं विधि अकादमी के निदेशक श्री प्रदीप पंत ने की राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शिष्टाचार भेंट

जिसके बाद ग्रामीणों व सभासद द्वारा पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी व अधिशासी अधिकारी अशोक वर्मा का धन्यबाद किया गया।

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page