ऊबड़-खाबड़ ढुंगशिल मार्ग पर जगह-जगह जल भराव, आम जनता परेशान

ऊबड़-खाबड़ ढुंगशिल मार्ग पर जगह-जगह जल भराव, आम जनता परेशान

ऊबड़-खाबड़ ढुंगशिल मार्ग पर जगह-जगह जल भराव, आम जनता परेशान

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल/भीमताल ( nainilive.com )- नगर को जोड़ने वाली लोक निर्माण विभाग की ढुंगशिल सड़क पिछले कई सालों से जर्जर हालात में पड़ी हुई है। ग्रामीण कई बार सड़क को ठीक कराने की मांग विभाग से कर चुके हैं। उसके बाद भी लोक निर्माण विभाग ढुंगशिल सड़क की मरम्मत एवं डामरीकरण के लिए अनदेखा ही करता आया है। जिस कारण ग्रामीणों को आए दिन दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें : शिप्रा नदी और गधेरे पर स्थिति स्पष्ट करे पालिका – गणेश गयाल

यह भी पढ़ें 👉  त्तराखण्ड न्यायिक एवं विधि अकादमी के निदेशक श्री प्रदीप पंत ने की राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शिष्टाचार भेंट

भीमताल नगर क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता पूरन चंद्र बृजवासी ने बताया कि पिछले तीन सालों से लोक निर्माण विभाग से लगातार ढुंगशिल सड़क डामरीकरण कर रोड को सुरक्षित रखने की माँग की जा रही है लेकिन रोड के लिए विभागीय कार्यवाही अभी तक अधर में लटकी पड़ी है जिससे पूरी सड़क की धज्जियाँ उड़ी हुई है, जगह-जगह जल भराव एवं बड़े-बड़े गड्डे बने हुए हैं, जिससे दुर्घटना घटने की आशंका बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली–दुनिखाल मार्ग हादसे पर सख्त एक्शन — मजिस्ट्रियल जांच के आदेश, आमजन से 8 जून तक मांगे गए साक्ष्य

यह भी पढ़ें : बड़े हुए पानी के बिलो में संशोधन के लिए भाजपा ने अधिशासी अभियंता को दिया ज्ञापन

उन्होंने बताया कि अभी फरवरी माह में लोक निर्माण विभाग ने ढुंगशिल रोड पर 2 किमी डामरीकरण के लिए राज्य योजना से 60.47 लाख धन स्वीकृति की बात कही थी लेकिन अब तक धरातल पर कार्य शुरू नहीं होने से ग्रामीण जनों में निराशा बनी हुई है।

यह भी पढ़ें : लोक निर्माण विभाग की टीम ने किया लोवर मॉल रोड भूस्खलन क्षेत्र का निरीक्षण, बीते दो सालों में अभी तक नही मिल पाया कोई स्थायी समाधान

यह भी पढ़ें 👉  भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के शहादत दिवस के अवसर पर नगर कांग्रेस कमेटी नैनीताल ने किया मरीज़ों को फल वितरण

बृजवासी से पुनः लोक निर्माण विभाग से ढुंगशिल मार्ग की जल भराव एवं उबड़-खाबड़ मार्ग की दशा सुधार शीघ्र डामरीकरण की मांग की है, सामाजिक कार्यकर्ता पूरन चंद्र बृजवासी के साथ माँग करने वालों में गौरव पाण्डे, कौशल पाण्डे, पवन उप्रेती, राहुल तिवाड़ी, सचिन कुमार आदि समस्त ग्रामीण जन थे l

यह भी पढ़ें : खाली समय का सदुपयोग – लॉकडाउन में खयाल को किताब में रचा

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page