महिला कांग्रेस व यूथ कांग्रेस ने नल दमयंती ताल में आयोजित किया रक्तदान शिविर

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- नैनीताल विधानसभा के नल दमयंती ताल में महिला कांग्रेस व यूथ कांग्रेस के नेतृत्व में महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष नैनीताल मीना बिष्ट की अध्यक्षता में रक्तदान शिविर का कार्यक्रम संपन्न हुआ | कार्यक्रम को विशेष रूप से सफल बनाने में भीमताल नगर पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र चनौतिया का अत्यंत सहयोग रहा। महिला कांग्रेस की ओर से चेयरमैन देवेंद्र चनौतिया और विधानसभा युथ कांग्रेस अध्यक्ष नीरज कुमार का विशेष धन्यवाद दिया गया जिन्होंने कार्यक्रम सफल बनाने में पूर्ण रूप से सहयोग किया |
इस रक्तदान शिविर में महिलाओं और युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और 50 लोगों ने रक्तदान किया।

इस कार्यक्रम में महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य , प्रदेश सचिव खष्टी बिष्ट ,महिला उपाध्यक्ष सीमा सिंह ,महिला नगर अध्यक्ष हेमा पर्गाई , रीना आर्य , कंचन चनौतिया, भीमताल महिला ब्लॉक अध्यक्ष सरस्वती रौतेला ,ब्लॉक उपाध्यक्ष भगवती रौतेला , व्यापार मंडल अध्यक्ष भीमताल सौरव रौतेला ,सुजान सिंह रजवार , वीरेंद्र मेहरा , भगवान सिंह बिष्ट तथा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे |

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिले में शाम 5 बजे तक हुआ इतना मतदान , बुजुर्गों में दिखा ख़ासा उत्साह
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page