4 पेड़ गाड़कर नही हो सकता पर्यावरण का संरक्षण

Share this! (ख़बर साझा करें)

कार्बन का जहर देकर पर्यावरण का गला घुटने का क्रम कब थमेगा। एनवायरमेंट को नुकसान पहुँचा रही समस्याएँ तो हज़ार हैं, पर समाधान कंही नही।

न्यूज़ डेस्क, नैनीताल (nainilive.com)- : आंखिर पर्यावरण पर गौर करने का दिन आ ही गया। आज विश्व पर्यावरण दिवस जो है। चंद पौंध रोप दिए, संगोष्ठी कर ली और स्कूली बच्चों में आज के विषय पर कॉम्प्टीशन आयोजित कर पर्यावरण का दिन मना लेते हैं। मगर बांकी दिनों का क्या , जब हर सेकंड, हर मिनट तिल तिल कर पर्यावरण में जहर घोल रहे होते हैं। अपने देश की बात करें तो यंहा विकास के नाम पर पर्यावरण को ताक पर रखने का सिलसिला दशकों से चला आ रहा है। सड़कों को रौंदते बेशुमार गाड़ियां, अन्धधुन्ध उद्योगधन्धे, शोरशराबा, गंदगी मैं समाते झीलें नदियां, जंगलों का दोहन, शहरीकरण आदि आदि समस्याओं का अंत कंही नजर नही आता, तो पर्यावरण की सुरक्षया हो तो कैसे हो। पर्यावरण को निगल रही इन समस्याओं के बारे में कभी किसीने सोचा। नही सोचा होगा, कभी विचार किया होगा भी तो अपने हित आड़े आ गए होंगे। ये चंद बातें तो आमजन के लिए थी। अब बात उन लोगों की कर लेते हैं, जो देश चलाते हैं और पर्यावरण की रक्ष्या का असल जिम्मा भी उन्ही के कंधों पर है। मगर विकास की सीडी तले पर्यावरण उनकी दृष्टि में गौण हो जाता है। सरकारी तमाम नीतियां तो हम देखते आ रहे हैं। मगर नतीजे सिफर ही नजर आते हैं। इसीका नतीजा है कि आज देश के तमाम बड़े शहर प्रदूषण की आग में घुटने लगे हैं। जिसकी आंच में विराट हिमालय भी पिघलने लगे हैं। समुंदर फैलने लगी हैं। ऐसी ही अनगिनत समस्याएं हैं जो सिर उठाने लगी हैं। अब बात करने का समय नही रह गया है, बल्कि पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को निभाने का है। पर्यावरण के प्रति बेहद सजग होने का है, चेतने का है। अगर नही चेते तो दूषित पर्यावरण के भयावह परिणाम भुगतने के लिए भी हमें तैयार रहना होगा। इन परिणामों में एक तरफ तेजी से बढते ताप को हमें सहना होगा , दूसरी तरफ शीत की ठंड भी असहनीय हो जाएगी। बाढ़ की त्रासदी भी हमे झेलनी होगी तो उड़ा ले जाने तूफानों के सामने हम खुद को बेबस पाएंगे।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page