पश्चिम बंगाल में चमकी किस्मत : 1 करोड़ की जीती लॉटरी, अब पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार
नई दिल्ली ( nainilive.com )- पश्चिम बंगाल के पूर्वी वर्धमान जिले के रहने वाले 70 साल के इंद्र नारायण सेन कभी भी चर्चित व्यक्ति नहीं रहे, लेकिन इन दिनों वह लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बने हुए हैं. चर्चा की वजह से ही वह परेशान नजर आ रहे हैं. इसकी वजह यह है कि उनकी एक करोड़ रुपये की लॉटरी लगी है और अब उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है. रविवार को एक करोड़ रुपये की लॉटरी जीतने के बाद दिन बाद नारायण सेन कालना थाने पहुंचे और एसएचओ राकेश सिंह से खुद को सुरक्षा दिए जाने की मांग की.
उन्होंने पुलिस से कहा कि जब से वह रातोंरात करोड़पति बने हैं, तब से घर से बाहर निकलने से भी डर रहे हैं. करीब एक दशक पहले ट्यूबवेल ऑपरेटर की नौकरी से रिटायर होने वाले नारायण सेन महज 10,000 रुपये की पेंशन पर गुजारा करते हैं. लेकिन रविवार को उस वक्त चमत्कार हो गया, जब वह एक करोड़ रुपये की लॉटरी जीत गए.
उन्होंने रविवार को नगालैंड स्टेट लॉटरी के 10 टिकट 60 रुपये में खरीद थे. उन्होंने टिकटों को चुपचाप अपनी जेब में रख लिया और नतीजा तक नहीं देखा. हालांकि उन्हें टिकट बेचने वाले मिंटू बिस्वास की नतीजों पर नजर थी और रात को 8 बजे उन्हें पता चला कि उनकी दुकान से बिके टिकट पर ही लॉटरी लगी है.
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

बेतालघाट मे विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य पर विधिका साक्षरता व जगरूकता शिविर का आयोजन
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में “विद्यालय सुरक्षा और विद्यालय आपदा प्रबंधन (DM) योजना की तैयारी पर प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण” पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल में शुभकामनाओं के साथ दी गई कक्षा बारहवीं को बिदाई
नैनीताल में अधिवक्ताओं ने दिया धरना, अधिकारियों पर अभद्रता व भ्रष्टाचार के लगाए आरोप
सेफर इंटरनेट डे के उपलक्ष्य में स्मार्ट टेक, सेफ चॉइसेंस, एक्सप्लोरिंग द सेफ एंड रिस्पॉन्सिबल यूज ऑफ एआई विषय के अंतर्गत जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन