कालिंदी कुंज-फरीदाबाद रास्ता फिर बंद: शाहीन बाग प्रोटेस्ट
नई दिल्ली (nainilive.com) - नोएडा कालिंदी कुंज से फरीदाबाद की ओर जाने वाले रास्ते को फिर बंद कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि महाशिवरात्रि होने की वजह से शुक्रवार को इस रास्ते को कुछ देर के लिए खोला गया था. लेकिन कुछ घंटों के बाद ही इसे एक बार फिर बंद कर दिया गया. पुलिस ने यहां हटाए गए बैरिकेडिंग को अब दोबारा से लगा दिया है. इसके चलते तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. पूछा जा रहा है कि अगर रास्ते को तुरंत बंद करना था तो फिर खोला क्यों. क्या थोड़ी देर के लिए खोलकर देखना चाहते थे कि इसका क्या प्रभाव पड़ता है. जबकि नोएडा पुलिस के मुताबिक एक जगह लगे जाम को खुलवाने के लिए ये बैरिकेड हटाया गया था. पिछले दो महीने से यह रास्ता बंद होने की वजह से यूपी के नोएडा से हरियाणा के फरीदाबाद जाने वालों को डीएनडी फ्लाईओवर से होकर जाना पड़ रहा था. शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन के चलते यह रास्ता बंद है. यूपी पुलिस ने नोएडा में ओखला बर्ड सेंचुरी के पास से बैरियर लगाकर कालिंदी कुंज की ओर जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया था. कालिंदी कुंज से एक रास्ता फरीदाबाद के लिए मीठापुर होते हुए जाता है. यह रास्ता शाहीन बाग से पहले आता है.
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

बेतालघाट मे विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य पर विधिका साक्षरता व जगरूकता शिविर का आयोजन
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में “विद्यालय सुरक्षा और विद्यालय आपदा प्रबंधन (DM) योजना की तैयारी पर प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण” पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल में शुभकामनाओं के साथ दी गई कक्षा बारहवीं को बिदाई
नैनीताल में अधिवक्ताओं ने दिया धरना, अधिकारियों पर अभद्रता व भ्रष्टाचार के लगाए आरोप
सेफर इंटरनेट डे के उपलक्ष्य में स्मार्ट टेक, सेफ चॉइसेंस, एक्सप्लोरिंग द सेफ एंड रिस्पॉन्सिबल यूज ऑफ एआई विषय के अंतर्गत जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन