चलती कार में 11वीं की मासूम छात्रा के साथ रेप

Share this! (ख़बर साझा करें)

पानीपत (nainilive.com)-  हमारा समाज किस दिशा को जा रहा है यह सोच पाना अब एक कठिन विषय हो गया है 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. इस वारदात को दो आरोपियों ने अंजाम दिया और एक आरोपी पीड़िता का परिचित है. घटना वाले दिन पीड़िता ट्यूशन गई थी. इसके बाद वह घर नहीं लौटी. देर शाम घरवालों को पता चला कि वह मॉडल टाउन इलाके में बेसुध अवस्था में पड़ी हुई है.

पुलिस ने कहा कि एक आरोपी छात्रा को जानता था और उसने पीड़िता को कॉल कर अपराध स्थल के करीब जन्मदिन मनाने के लिए बुलाया था. चार युवकों ने कार में शराब का सेवन किया और पीड़िता को भी जबरन शराब पिलाई, जिसके चलते वह बेहोश हो गई, बाद में दो युवक उसे एक कार में ले गए और कथित तौर पर उसके साथ चलती कार में दुष्कर्म किया.

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन पर मीडिया सेंटर में शोक सभा आयोजित

दरअसल 11वीं की छात्रा पानीपत में एक पार्क के पास शुक्रवार रात बेसुध अवस्था में मिली. जिसे बाद उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने मीडिया से कहा कि दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और साथ ही दुष्कर्म के लिए इस्तेमाल में लाई गई कार को भी जब्त कर लिया गया है

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page