थेलेसिमीया के मरीजों की मदद को आगे आया राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
हल्द्वानी (nainilive.com)- कोरोना वायरस की महामारी के कारण सब गतिविधियां थम सी गयी हैं, चाहे परिवहन, व्यापार हो या अन्य कोई गतिविधि। हर कोई इस महामारी के कारण घरों में बंद हो गए हैं, ऐसे में जो व्यक्ति गंभीर बीमारियों से ग्रसित हैं , उनकी परेशानी आज कल ज्यादा ही बढ़ गयी हैं. ऐसा ही कुछ वाक्या हल्द्वानी के ब्लड बैंक में भी सामने आया। जब यह पता चला की हल्द्वानी नगर के रक्त बैंक में रक्त का स्टॉक समाप्त हो गया है। हर माह की 8 तारिख को थेलेसिमीया दिवस मनाया जाता है, परंतु आज ही के दिन रक्त उप्लब्ध ना हो पाने के कारण थेलेसिमिया मरीजों को रक्त मिल पाना संभव नहीं हो पा रहा था। रक्त बैंक द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हल्द्वानी के स्वयंसेवकों से इस विषय में सम्पर्क किया गया।

संघ ने तत्काल 50 रक्तदाता सवयंसेवकों की सूची तैयार कर रक्त बैंक को उपलब्ध करवा दी तथा थेलेसिमीया के मरीजों की परेशानी देख कर पाँच स्वयंसेवकों द्वारा रक्तदान किया गया। रक्त की कमी को देखते हुए संघ ने डॉक्टरों को आश्वासन दिया की हर दिन पाँच स्वयंसेवक रक्तदान करेंगे। आवश्यकता होने पर अधिक भी करेंगे। संघ के हल्द्वानी जिला के सह कार्यवाह राहुल जोशी ने कहा की संघ समाज की हर विपत्ति में आगे आ कर सदा से ही अपनी सेवा देता आया हैं। कोरोना महामारी के चलते आम रक्तदाता रक्तदान करने में घबरा रहा है। ऐसे में हम सभी का दायित्व बनता है की इस महादान का हिस्सा बन मानवता की सेवा में भागीदार बनें।


नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

बेतालघाट मे विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य पर विधिका साक्षरता व जगरूकता शिविर का आयोजन
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में “विद्यालय सुरक्षा और विद्यालय आपदा प्रबंधन (DM) योजना की तैयारी पर प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण” पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल में शुभकामनाओं के साथ दी गई कक्षा बारहवीं को बिदाई
नैनीताल में अधिवक्ताओं ने दिया धरना, अधिकारियों पर अभद्रता व भ्रष्टाचार के लगाए आरोप
सेफर इंटरनेट डे के उपलक्ष्य में स्मार्ट टेक, सेफ चॉइसेंस, एक्सप्लोरिंग द सेफ एंड रिस्पॉन्सिबल यूज ऑफ एआई विषय के अंतर्गत जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन