दिल्ली में भड़के दंगे के कारण CBSE ने 28-29 फरवरी की परीक्षा निरस्त की
नई दिल्ली ( nainilive.com)- दिल्ली में भड़के दंगे के कारण CBSE ने 28-29 फरवरी को होने वाली बोर्ड परीक्षा टाल दी है. अभी अगली तारीख का ऐलान नहीं किया गया है. लेकिन जल्द ही तारीख का ऐलान हो जाएगा.
जानकारी के मुताबिक 28 फरवरी को हाई स्कूल और इंटर की परीक्षा था. हाई स्कूल की अकाउंटेंसी और इंटर की उर्दू, संस्कृत समेत कई परीक्षाएं थीं.
29 फरवरी को हाई स्कूल की हिंदी कोर्स-ए और हिंदी कोर्स-बी की परीक्षा थी. वहीं इंटर की इंजीनियरिंग ग्राफिक्स, लाइब्रेरी और इनफॉर्मेशन साइंस समेत 11 विषयों की परीक्षाएं थीं. जिन्हें स्थगित कर दिया गया है.
आपको बता दें कि सीबीएसई ने उत्तर पूर्वी इलाके में गुरुवार को होने वाली 12वीं की अंग्रेजी की परीक्षा को भी स्थगित कर दिया था. वहीं यह भी बताया कि परीक्षा की तिथि की घोषणा जल्द कर दी जाएगी. आपको बता दें कि दिल्ली के उत्तर पूर्वी हिस्से में दंगे भड़क गए है जिसमें अब तक करीब 34 लोगों की मौत हो चुकी है.
हिंसा के कारण बुधवार को स्कूल बंद रहे. उत्तर-पूर्वी दिल्ली में लगातार घट रही हिंसक घटनाओं के बीच बच्चों की सुरक्षा को लेकर यह कदम उठाया गया. वहीं CBSE ने उत्तर पूर्वी इलाकों के स्कूलों में होने वाली परीक्षा को स्थगित करने का फैसला लिया.
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

बेतालघाट मे विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य पर विधिका साक्षरता व जगरूकता शिविर का आयोजन
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में “विद्यालय सुरक्षा और विद्यालय आपदा प्रबंधन (DM) योजना की तैयारी पर प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण” पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल में शुभकामनाओं के साथ दी गई कक्षा बारहवीं को बिदाई
नैनीताल में अधिवक्ताओं ने दिया धरना, अधिकारियों पर अभद्रता व भ्रष्टाचार के लगाए आरोप
सेफर इंटरनेट डे के उपलक्ष्य में स्मार्ट टेक, सेफ चॉइसेंस, एक्सप्लोरिंग द सेफ एंड रिस्पॉन्सिबल यूज ऑफ एआई विषय के अंतर्गत जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन