धनंजय मुंडे का मन बदला, सुबह अजित पवार के साथ थे और शाम को NCP की मीटिंग में
नई दिल्ली (nainilive.com)- महाराष्ट्र में देवेंद्र फड़णवीस की सरकार बन जाने के बाद अब सभी पार्टियां अपने विधायकों को बचाने में जुटी हुई हैं. इसी क्रम में शरद पवार के भतीजे अजित पवार के सपोर्ट में एनसीपी के 9 बागी विधायकों को महाराष्ट्र से दिल्ली भेजा जा रहा है. वहीं, एनसीपी नेता धनंजय मुंडे का मन बदल गया है. सुबह वह अजित पवार के साथ थे और शाम को शरद पवार की एनसीपी मीटिंग में पहुंच गए हैं.
दिनभर अजित पवार के साथ रहे धनंजय मुंडे शाम को शरद पवार के पास चले गए हैं. एनसीपी प्रमुख शरद पवार की ओर से बुलाई गई पार्टी विधायकों की बैठक में शामिल होने के लिए धनंजय मुंडे वाईबी सेंटर पहुंच गए हैं. धनंजय मुंडे सुबह अजित पवार के साथ थे. हालांकि, अभी तक किसी ने इसकी पुष्टि नहीं की है कि आखिरकार धनंजय मुंडे चाचा शरद पवार के साथ हैं या भतीजा अजित पवार के साथ.
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

आयुक्तदीपक रावत ने पीड़ित को वापस दिलाये जमीन के 15 लाख रूपये
भवाली में 09 मेडिकल स्टोरों का हुआ संयुक्त औचक निरीक्षण
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय परिसर, नैनीताल, बाह्य न्यायालय हल्द्वानी एवं रामनगर व धारी न्यायालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण
भीमताल झील के सौंदर्यीकरण हेतु झील के किनारे लगाए जाएंगे बोगनबेलिया के पौधे, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की पौधारोपण की शुरुआत
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भीमताल से जनपद नैनीताल को दी 96 करोड़ 71 लाख 19 हजार की विकास योजनाओं की सौगात