भाजपा नैनीताल मंडल ने की भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम बार नैनीताल आगमन पर भव्य स्वागत की तैयारी
नैनीताल ( nainilive.com)- भाजपा मण्डल नैनीताल द्वारा आज प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के 18 फरवरी को प्रदेश अध्यक्ष पद पर मनोनीत होने के उपरांत नैनीताल नगर आगमन को भव्य बनाने को लेकर एक बैठक जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट की अध्यक्षता में नैनीताल क्लब में आयोजित की गयी। कार्यक्रम की शुरुआत में में भारतीय जनता पार्टी नैनीताल के जिला अध्यक्ष श्री प्रदीप बिष्ट_ जी के स्वागत कार्यक्रम का आयोजन भाजपा नैनीताल मंडल द्वारा किया गया। प्रदेश नेतृत्व द्वारा श्री प्रदीप बिष्ट जी को दूसरी बार जिला नैनीताल के अध्यक्ष पद का दायित्व उनकी निर्विवाद छवि एवं योग्यता के आधार पर दिए जाने तथा इस दायित्व के पश्चात प्रथम बार उनके नैनीताल आगमन पर शॉल ओढ़ाकर उनका स्वागत सम्मान किया गया. इस अवसर पर उनके साथ जिला उपाध्यक्ष विवेक शाह एवं जिला मंत्री हरीश भट्ट का भी भाजपा मंडल नैनीताल द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया. इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत को भव्य बनाने को लेकर भावी कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई, जिसमें विभिन्न मोर्चों ,पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई. भाजपा युवा मोर्चा द्वारा दोपहर 2:15 पर कैला खान से झंडो एवं बाइक द्वारा एक रैली, कार्यक्रम स्थल– नैनीताल क्लब (शैले हॉल) तक निकाली जाएगी। महिला मोर्चा द्वारा पहाड़ी परिधान धारण कर तिलक लगाकर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया जाएगा।

कार्यक्रम बैठक में जिला उपाध्यक्ष विवेक साह,जिला मंत्री हरीश भट्ट, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोपाल सिंह रावत, मण्डल अध्यक्ष आनन्द बिष्ट ,रीना मेहरा, नीतू जोशी,आरती बिष्ट,नंदनी पंत,मीनू बुदलाकोटी ,दया सुयाल,पिंकी मुंडे ,रेखा आर्य, , महामंत्री कृपाल सिंह ,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष संजय कुमार संजू, अरविंद पडियार, रईश खान,कैलाश रौतेला,पंकज राठौर, राजेन्द्र सिंह कैड़ा, राहुल पुजारी, नीरज जोशी,पान सिंह खंनी, दया किशन पोखरिया, आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

बेतालघाट मे विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य पर विधिका साक्षरता व जगरूकता शिविर का आयोजन
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में “विद्यालय सुरक्षा और विद्यालय आपदा प्रबंधन (DM) योजना की तैयारी पर प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण” पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल में शुभकामनाओं के साथ दी गई कक्षा बारहवीं को बिदाई
नैनीताल में अधिवक्ताओं ने दिया धरना, अधिकारियों पर अभद्रता व भ्रष्टाचार के लगाए आरोप
सेफर इंटरनेट डे के उपलक्ष्य में स्मार्ट टेक, सेफ चॉइसेंस, एक्सप्लोरिंग द सेफ एंड रिस्पॉन्सिबल यूज ऑफ एआई विषय के अंतर्गत जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन