भारतीय जनता युवा मोर्चा नैनीताल ने नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में चलाया हस्ताक्षर अभियान

Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीताल ( nainilive.com )- भारतीय जनता युवा मोर्चा नैनीताल के जिलाध्यक्ष नितिन कार्की के नेतृत्व में आज युवा मोर्चा द्वारा राम सेवक सभा मल्लीताल नैनीताल के समीप नैना बुक डिपो चौराहा के मध्य नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 के समर्थन में एक हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई. इस कार्यक्रम में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा जनता को नागरिकता क़ानून के सम्बन्ध में बताया गया कि यह कानून नागरिकता देने का है ना की किसी की नागरिकता छीनने का. हस्ताक्षर अभियान के तहत आम जनता को CAA के बारे में जागरूक किया गया.

इस हस्ताक्षर अभियान में भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री मोहित लाल साह, विकास जोशी, मण्डल अध्यक्ष भाजपा आनंद सिंह बिष्ट , मनोज जोशी, कुंदन बिष्ट, विमल बिष्ट, दया किशन पोखरिया, देवेन्द्र सिंह बगड़वाल, अमित बिष्ट, संजय रावत, जतिन शर्मा, कन्हैया जयसवाल, गोपाल रावत, ललित पंत, मोहन मेहरा, विश्व केतु वैद्य, भूपेंद्र सिंह बिष्ट आदि कार्यकर्त्ता उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें 👉  कमिश्नर Deepak Rawat के निरीक्षण में मॉल रोड पर होटल में मिला अनुमति का उल्लंघन , होटल किया सीज
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page