भारत ने सभी वीजा किये रात से रद्द, 15 अप्रैल तक भारत नहीं आएगा कोई विदेशी, इटली, दक्षिण कोरिया जाने वाली सभी उड़ानें रद्द
नई दिल्ली ( nainilive.com )- कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए केंद्र सरकार ने बुधवार को सभी वीजा आवेदन निरस्त करने का फैसला किया है. सरकार ने कहा- 13 मार्च की रात 12 बजे से सभी वीजा आवेदन 15 अप्रैल तक के लिए निरस्त कर दिए गए हैं. सरकार के फैसले के बाद एयर इंडिया ने अपनी इटली जाने वाली फ्लाइट 15 से 25 मार्च और दक्षिण कोरिया की उड़ान 14 से 28 मार्च तक के लिए रद्द कर दी है. एयर इंडिया की फ्लाइट रद्द करने का फैसला 13 मार्च की रात 12 बजे से लागू होगा.
भारत सरकार ने विदेश में रहने वाले भारतीय नागरिकों को ओवरसीज सिटीजनशिप ऑफ इंडिया (ओसीआई) कार्ड के जरिए देश में वीजा फ्री एंट्री देने की सुविधा दी है. संक्रमण रोकने के लिए फिलहाल ऐसे नागरिकों के भारत आने पर रोक लगा दी गई है. इधर, संक्रमण के खतरे को देखते हुए केरल हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार ने सभी जिला अदालतों के जजों से केवल महत्वपूर्ण मामलों की सुनवाई करने को कहा है. उन्हें भेजी गई सूचना में कहा गया कि गैर जरूरी मामलों की सुनवाई को फिलहाल टाल दिया जाना चाहिए.
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

बेतालघाट मे विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य पर विधिका साक्षरता व जगरूकता शिविर का आयोजन
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में “विद्यालय सुरक्षा और विद्यालय आपदा प्रबंधन (DM) योजना की तैयारी पर प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण” पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल में शुभकामनाओं के साथ दी गई कक्षा बारहवीं को बिदाई
नैनीताल में अधिवक्ताओं ने दिया धरना, अधिकारियों पर अभद्रता व भ्रष्टाचार के लगाए आरोप
सेफर इंटरनेट डे के उपलक्ष्य में स्मार्ट टेक, सेफ चॉइसेंस, एक्सप्लोरिंग द सेफ एंड रिस्पॉन्सिबल यूज ऑफ एआई विषय के अंतर्गत जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन