भड़काऊ भाषणों पर मामला दर्ज करने का सही समय नहीं: सौलिसिटर जनरल

Share this! (ख़बर साझा करें)

नई दिल्ली (nainilive.com) – भड़काऊ भाषण देने के ममाले पर दिल्ली उच्च न्यायालय में सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार की तरफ से जवाब देते हुए सौलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा,  मौजूदा समय भड़काऊ भाषण देने वालों पर मामला दर्ज करने का सही समय नहीं हैं. सही मौका आते ही इनपर अफआईआर दर्ज कर लिए जाएगा. वें इस मामले पर अगली सुनवाई 13 अप्रैल को होगी.

गौरतलब है कि, नागरिकता कानून के विरोध करने वालों के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने का आरोप भाजपा नेता कपिल मिश्रा, परवेश वर्मा, और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पर आरोप लगा हैं. इन लोगों के द्वारा दिए भड़काऊ भाषण देने के वजह से हिंसा भड़की हैं. इसी को लेकर कल यानी बुधवार को दिल्ली उच्च न्यायालय में सुनवाई हुई जहाँ इनपर तुरंत मामला दर्ज करने की मांग की गई.

यह भी पढ़ें 👉  लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल में शुभकामनाओं के साथ दी गई कक्षा बारहवीं को बिदाई

सौलिसिटर जनरल तुषार मेहता से न्यायालय को बताते हुए कहा,  मौजूदा हालत को देखते हुए केंद्र सरकार और सुरक्षा एजेंसीयां हालातों पर काबू पाने और शांति स्थापित करने की कोशिश में लगी हुई हैं. मामले पर जानकारी देते हुए कहा, अभी तक हिंसा पर 48 मामले दर्ज किए जा चुके हैं. केंद्र सरकार को बनाया पक्षकार हिंसा मामले पर दिल्ली पुलिस का पक्ष सुनने के बाद जस्टिस पटेल और जय हरी शंकर ने केंद्र सरकार को एक बनाते हुए.

यह भी पढ़ें 👉  लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल में शुभकामनाओं के साथ दी गई कक्षा बारहवीं को बिदाई

चार हफ्तों के अंदर जवाब देने का निर्देश दिया. इसके बाद मामले पर सुनवाई 13 अप्रैल तक टाल दी. अपने हिसाब से भाषण चुने तुषार मेहता ने दिल्ली हिंसा में भड़काऊ भाषण वाले वीडियो पर कहा, याचिकाकर्ता ने अपने बुद्धिमत्ता के अनुसार सिर्फ इन तीन भाषणों को उकसाने वाला हैं. लेकिन इस दौरान विविध लोगों द्वारा कई भाषण दिए गए जिसके वजह से हिंसा हुई.

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page