मंडी समिति अध्यक्ष मनोज साह ने मोदी किट के माध्यम से रामगढ़ ब्लॉक में बांटा राशन
नैनीताल ( nainilive.com )- रामगढ़ ब्लॉक के क्षेत्र मल्ला रामगढ़, उमागढ़, बोहराकोट, झूतिया, तल्ला रामगढ़, नैकाना, लोसज्ञानी आदि क्षेत्रों में मंडी समिति हल्द्वानी के अध्यक्ष मनोज साह द्वारा मोदी किट के माध्यम से गाँव में चयनित गरीबों को मोदी किट सब्जी, राशन बाटा। साथ में स्थानीय दुकानदारों और क्षेत्र की जनता को 400 सैनिटाइजर व 1000 मास्क वितरित किए गए साथ में मण्डल अध्यक्ष भाजपा कुंदन चिलवाल, दीवान महरा, कृष्णानंद शास्त्री, ग्राम प्रधान बसंत साह, मोहन बिष्ट, गणेश दरमवाल , गोपाल ढैला,पूरन आर्या, अध्यक्ष व्यापार मंडल नाथुवाखान संतोष रैक्वाल सहित हर क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि सम्मिलित रहे।

मंडी समिति अध्यक्ष मनोज साह ने काश्तकारों से मुलाकात कर बताया कि वह अपनी मटर व स्थानीय सब्जियों को मंडी तक भिजवाये मंडी समिति द्वारा पर्वतीय काश्तकारों की सब्जियों को बाहर की मंडियों में भेजने के लिए मंडी समिति द्वारा व्यवस्था की गई है जिससे काश्तकारों को उचित मूल्य मिल सके।उन्होंने स्थानीय दुकानदारों से आग्रह किया कि मंडी समिति द्वारा खाद्यान्न व सब्जी को लाने एवं ले जाने के लिए पास बनाये जा रहे हैं।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun
पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
श्री कैची धाम मार्ग में बोनट पर दोस्तों को बैठाकर दौड़ाई थार, जानलेवा स्टंट पड़ा भारी, थार चालक पर चालानी कार्यवाही
गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन 95 गोल्फरों ने लिया भाग