लड़की ने चोरी कर पहनीं 8 जीन्स, शोरूम वालों ने सारी उतरवाई
नई दिल्ली ( nainilive.com)- इन दिनों सोशल मीडिया पर एक युवती का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. चौंकाने वाले इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शोरूम में चोरी करने के इरादे से गई लड़की ने अपनी जीन्स के ऊपर 8 और जीन्स पहन लीं. ये एक्स्ट्रा 8 जीन्स उसने उसी शोरूम से चोरी की थी. फेसबुक, यूट्यूब समेत विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस महिला का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया यूजर्स इस पर तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं.
खबर के मुताबिक ऐसा माना जा रहा है कि जिस महिला को इस वीडियो में दिखाया गया है वह वेनेजुएला से है. यह नहीं पता चल सका है कि ये वीडियो व घटना कहां की है. वीडियो पेरू में काफी वायरल हो गई है. वीडियो में दिखाई गई महिला की पहचान भी नहीं हो चुकी है.
इस वीडियो को raymundo.mendoza.73 फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट किया या था. इसे 4.4 मिलियन (44 लाख) से ज्यादा बार देखा जा चुका है.
वीडियो देखकर लग रहा है कि इसे किसी वॉशरूम में शूट किया गया है, जहां महिला एक के बाद एक डेनिम उतार रही है. वीडियो में एक शख्स की आवाज सुनाई दे रही है जो जीन्स की गिनती कर रहा है. वीडियो के अंत में देखा जा सकता है कि 8 जीन्स उतारने के बाद महिला अपना इनर दिखाकर बताती है कि यह उसने आखिरी जीन्स पहन रखी है.
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

बेतालघाट मे विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य पर विधिका साक्षरता व जगरूकता शिविर का आयोजन
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में “विद्यालय सुरक्षा और विद्यालय आपदा प्रबंधन (DM) योजना की तैयारी पर प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण” पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल में शुभकामनाओं के साथ दी गई कक्षा बारहवीं को बिदाई
नैनीताल में अधिवक्ताओं ने दिया धरना, अधिकारियों पर अभद्रता व भ्रष्टाचार के लगाए आरोप
सेफर इंटरनेट डे के उपलक्ष्य में स्मार्ट टेक, सेफ चॉइसेंस, एक्सप्लोरिंग द सेफ एंड रिस्पॉन्सिबल यूज ऑफ एआई विषय के अंतर्गत जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन