शराब सस्ती किये जाने पर हेम चंद आर्या ने सरकार पर साधा निशाना

Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीताल /भवाली ( nainilive.com)- कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रदेश में शराब सस्ती किये जाने के फैसले का कड़ा विरोध किया है। पार्टी के शीर्ष नेताओं ने आरोप लगाते हुए कहा है कि त्रिवेंद्र सरकार की आबकारी नीति पूर्ण रूप से शराब माफिया को संरक्षण देने, शराब की तस्करी को बढ़ावा देने तथा उत्तराखण्ड के गांवों में हर घर तक शराब पहुंचाने वाली है।

वरिष्ठ कांग्रेसी हेम चंद आर्या ने कहा कि एक ओर भाजपा सरकार आम जरूरत की चीजों रसोई गैस सिलेण्डर, परिवाहन निगम की बसों के किराये की दरों में भारी वृद्धि कर आम जनता का शोषण कर रही है वहीं षराब को बढ़ावा देकर देवभूमि उत्तराखण्ड को शराब प्रदेश बनाकर लोगों के स्वास्थ्य से भी खिलवाड़ करना चाहती है।सरकार शराब को मोबाईल वैनों के माध्यम से घर-घर पहुंचाने का प्रयास कर उत्तराखण्ड को कलंकित कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital की युवती ने शादी में चुराए साढ़े 7 लाख के गहने, पुलिस ने दबोची चोर महिला

आर्या ने कहा भाजपा सरकार द्वारा सत्ता में आते ही जिस प्रकार शराब माफिया के साथ गठजोड़ कर देवभूमि उत्तराखण्ड में घर-घर शराब पहुंचाने का काम किया हैं। उन्होंने कहा कि मंहगाई रोकने में पूरी तरह नाकाम भाजपा सरकार अपनी विफलता का बोझ आम जनता के कंधों पर बढ़ाती जा रही है। राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों के कारण जहां एक ओर राज्य का किसान बैंकों द्वारा कर्ज वसूली का दबाव बनाये जाने के कारण आत्महत्या को मजबूर हो रहे हैं वहीं अब राज्य सरकार की शराब नीति के कारण जनता को आन्दोलन के लिए मजबूर होना पडेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में “विद्यालय सुरक्षा और विद्यालय आपदा प्रबंधन (DM) योजना की तैयारी पर प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण” पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page