सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2016

Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीताल (nainilive.com) – डाॅ.रघुनन्दन सिंह टोलिया प्रशासन अकादमी में उत्तराखण्ड राज्य सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2016 के चयनित 48 अधिकारियों का आधारभूत प्रशिक्षण विगत 23 दिसम्बर से संचालित किया जा रहा है। जानकारी देते हुए अकादमी के संयुक्त निदेशक नवनीत पाण्डे ने बताया कि इस विशेष प्रशिक्षण सत्र में नव चयनित 6 उप जिलाधिकारी, 17 पुलिस उपाधीक्षक, 12 वित्त लेखाधिकारी, 2 राज्यकर अधिकारी, 2 होमगार्ड अधिकारी, 1 जेल अधीक्षक, 8 सहायक नगर आयुक्त/अधिशाषी अधिकारी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
श्री पाण्डे ने बताया कि राजकीय सेवा में मीडिया प्रबन्धन एवं समन्वय एक महत्वपूर्ण विषय है, जिसकों दृष्टिगत रखते हुए 8 जनवरी को प्रशासन एवं मीडिया प्रबन्धन विषय पर वार्ता देने के लिए उप निदेशक सूचना योगेश मिश्रा को अकादमी में आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि श्री मिश्रा विगत 1993 से अकादमी में सम्बन्धित विषय पर विभिन्न सत्रों में अपनी वार्ताऐं दे चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हर निकाय में जीत दर्ज करेगी भाजपा, अभूतपूर्व होगा परिणाम - भाजपा जिलाध्यक्ष
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page