सराहनीय कदम – अधिवक्ता परिषद् ने गरीब परिवारों को बांटा राशन
नैनीताल ( nainilive.com)- देश हमे देता है सब कुछ , हम भी तो कुछ देना सीखें के भाव को लेकर आज लॉक डाउन की स्थिति के कारण उतपन्न जीविका के संकट से जूझ रहे गरीब परिवारों को नैनीताल के कुछ युवाओं ने बड़ा सन्देश दिया है. उत्तराखंड अधिवक्ता परिषद् से जुड़े यह युवाओं ने इस गंभीर आपदा के समय अपनी जान की फ़िक्र न कर समाज के हित और कल्याण की जिस सोच का प्रदर्शन किया , उसकी हर कोई तारीफ़ कर रहा है. अधिवक्ता परिषद उत्तराखण्ड द्वारा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य शशिकांत शांडिल्य के नेतृत्व में हाई कोर्ट अधिवक्ता सुयश पंत व भारत मेहरा एवं विश्वकेतु वैद्य आदि के प्रयास द्वारा सूखातल बस्ती, नैनीताल, उत्तराखंड में 5 गरीब परिवारों की 5 किलो आटा, 1किलो चीनी, 1किलो दाल, चायपत्ती व साबुन देकर मदद की।उन्होंने कहा की जबतक लॉक डाउन की स्तिथि बनी है हम ऐसे ही निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

बेतालघाट मे विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य पर विधिका साक्षरता व जगरूकता शिविर का आयोजन
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में “विद्यालय सुरक्षा और विद्यालय आपदा प्रबंधन (DM) योजना की तैयारी पर प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण” पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल में शुभकामनाओं के साथ दी गई कक्षा बारहवीं को बिदाई
नैनीताल में अधिवक्ताओं ने दिया धरना, अधिकारियों पर अभद्रता व भ्रष्टाचार के लगाए आरोप
सेफर इंटरनेट डे के उपलक्ष्य में स्मार्ट टेक, सेफ चॉइसेंस, एक्सप्लोरिंग द सेफ एंड रिस्पॉन्सिबल यूज ऑफ एआई विषय के अंतर्गत जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन