सवा लाख का इनामी बदमाश गुफरान पुलिस मुठभेड़ में हुआ ढेर
लखनऊ (nainilive.com). उत्तर प्रदेश में पुलिस ने सवा लाख रुपये के इनामी बदमाश गुफरान को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है. गुफरान पर 13 मामले दर्ज थे. जानकारी के अनुसार, कौशांबी जिले के समदा इलाके में मंगलवार सुबह पांच बजे पुलिस और गुफरान में मुठभेड़ हुई. एसटीएफ की टीम ने मुठभेड़ के अपराधी गुफरान को मार गिराया.
मुठभेड़ स्थल से 9 एमएम की एक कारबाईन, 32 बोर की एक पिस्टल और अपाचे बाइक बरामद की है. बताया जा रहा है कि हत्या, लूट ,हत्या के प्रयास जैसे 7 मामलों में गुफरान वांछित था. एडीजी प्रयागराज की ओर से गुफरान पर एक लाख रुपये का इनाम रखा गया था.
सुल्तानपुर पुलिस की ओर से भी 25 हजार का इनाम गुफरान पर रखा गया था. गुफरान पर प्रतापगढ़, सुल्तानपुर जिलों में गुफरान पर 13 से अधिक गंभीर मामले दर्ज थे. बीते कुछ माह पहले अप्रैल में प्रतापगढ़ में एक ज्वेलर को गोली मारकर सनसनीखेज लूट को अंजाम दिया गया था. बताया जा रहा है कि लूट कर निकलते हुए फायरिंग करने वाला युवक गुफरान ही था.
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun
पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
श्री कैची धाम मार्ग में बोनट पर दोस्तों को बैठाकर दौड़ाई थार, जानलेवा स्टंट पड़ा भारी, थार चालक पर चालानी कार्यवाही
गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन 95 गोल्फरों ने लिया भाग