नैनीताल विंटर कार्निवाल में आकर्षण रहेगी 15 किलोमीटर की ट्रेल रन
न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- जिला प्रशासन नैनीताल के द्वारा 26 दिसंबर से 30 सितंबर तक नैनीताल विंटर कार्निवल का आयोजन किया जा रहा है जिसमें विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में दिनांक 26 दिसंबर 2020 को कोटाबाग में एक 15 किलोमीटर की ट्रेल रन का आयोजन किया जाएगा। दिनांक 30 दिसंबर 2020 को नैनीताल में 21 किलोमीटर हाफ मैराथन का आयोजन किया जाएगा। दोनों प्रतियोगिताओं में प्रथम पांच आने वाले प्रतिभाओं प्रतिभागियों को 10,000, 7000, 5000, 3000 तथा ₹2000 का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। साथ ही सभी प्रतिभागियों को मेडल एवं सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। दोनों प्रतियोगिताएं पुरुष एवं महिला वर्ग के लिए आयोजित की जा रही हैं इच्छित प्रतिभागी इंडिया रनिंग की वेबसाइट में जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। दोनों में मात्र 100 प्रतिभागी ही प्रतिभाग कर पाएंगे। जिला प्रशासन नैनीताल द्वारा दोनों दौडो़ं का संचालक “रन टू लिव” संस्था को बनाया गया है।
अभी तक दोनों दौडो़ं में 50 से ज्यादा प्रतिभागियों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवा लिया है। कोटाबाग में होने वाली दौड़ जीआईसी कोटाबाग से स्यात चिलकिया होते हुए वापस जीआईसी कोटाबाग पर समाप्त होगी।
नैनीताल में होने वाली हाफ मैराथन 12 पत्थर नैनीताल से शुरू होगी और रूसी बाईपास होते हुए मल्लीताल बैंड स्टैंड पर समाप्त होगी। दौड़ की थीम “ड्रग फ्री सरोवर नगरी” रखी गई है। “रन टू लिव” संस्था ने इस कार्यक्रम को करवाने के लिए जिला प्रशासन नैनीताल का विशेष आभार जताया है। अभी तक दिल्ली राजस्थान बिहार उत्तर प्रदेश हरियाणा पुणे एवं उत्तराखंड के प्रतिभागियों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवा लिया है।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

बेतालघाट मे विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य पर विधिका साक्षरता व जगरूकता शिविर का आयोजन
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में “विद्यालय सुरक्षा और विद्यालय आपदा प्रबंधन (DM) योजना की तैयारी पर प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण” पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल में शुभकामनाओं के साथ दी गई कक्षा बारहवीं को बिदाई
नैनीताल में अधिवक्ताओं ने दिया धरना, अधिकारियों पर अभद्रता व भ्रष्टाचार के लगाए आरोप
सेफर इंटरनेट डे के उपलक्ष्य में स्मार्ट टेक, सेफ चॉइसेंस, एक्सप्लोरिंग द सेफ एंड रिस्पॉन्सिबल यूज ऑफ एआई विषय के अंतर्गत जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन