अम्तुल स्कूल के निकाले गए 35 कर्मचारियों को मिला भाजपा का साथ
संतोष बोरा, नैनीताल ( nainilive.com )- बीते 13 जुलाई मंगलवार को नगर के प्रतिष्ठित अम्तुल स्कूल द्वारा अपने 35 कर्मचारियों को नौकरी से निकाले जाने के बाद विरोध में निकाले गए कर्मचारियों द्वारा स्कूल के मुख्य गेट पर स्कूल प्रबंधन के इस फैसले की खिलाफ लगातार धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। जिनको की मंगलवार को मंडल भाजपा का साथ भी मिल गया बता दे कि बीते रोज सोमवार को छात्र संगठन एवीबीपी के छात्र नेताओं का भी इनको समर्थन मिल चुका था।
मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी नैनीताल के मण्डल अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में धरना दे रहे कर्मचारियों को समर्थन दिया गया. अध्यक्ष आनंद बिष्ट ने कहा कि प्रबंधन द्वारा जिन 35 कर्मचारियों को निकाला गया है उनकी दुबारा जल्दी पुनः बहाली के लिए विद्यालय में जाकर प्रधानाचार्या महोदया से मिला गया तथा निकाले गए कर्मचारियों को बहाल करने के लिए बात की गई तथा कर्मचारियों को विगत 3-4 माह से जो वेतन कर्मचारियों को नहीं दिया गया उसका जल्द से जल्द भुगतान करने के लिए वार्ता की गई है।

वार्ता करने के बाद अध्यक्ष द्वारा कर्मचारियों को आश्वाशन दिया गया की सक्षम अधिकारियों व सरकार से वार्ता कर के उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा।उनकी रोज़ी रोटी को छीनने नहीं दिया जाएगा।उन्हें आश्वाशन दिया गया की इस संकट के समय समस्त भाजपा परिवार उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ देगी।
इस दौरान कुमाऊं विश्वविद्यालय कार्यकारी परिषद् सदस्य अरविंद सिंह पडियार, मण्डल वरिष्ठ उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह बिष्ट, मण्डल महामंत्री भाजयुमो मोहित लाल साह, बूथ अध्यक्ष अयारपाटा विकास जोशी,लाल सिंह, राजेश चंद,ललित साह, कुबेर चंद पांडे,जफर,मोहन राम,भीम सिंह, व 35 निकाले गए कर्मचारी मौजूद रहे।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

बेतालघाट मे विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य पर विधिका साक्षरता व जगरूकता शिविर का आयोजन
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में “विद्यालय सुरक्षा और विद्यालय आपदा प्रबंधन (DM) योजना की तैयारी पर प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण” पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल में शुभकामनाओं के साथ दी गई कक्षा बारहवीं को बिदाई
नैनीताल में अधिवक्ताओं ने दिया धरना, अधिकारियों पर अभद्रता व भ्रष्टाचार के लगाए आरोप
सेफर इंटरनेट डे के उपलक्ष्य में स्मार्ट टेक, सेफ चॉइसेंस, एक्सप्लोरिंग द सेफ एंड रिस्पॉन्सिबल यूज ऑफ एआई विषय के अंतर्गत जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन