सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के 56 वर्ष पूरे, आयोजित हुवे कार्यक्रम

Share this! (ख़बर साझा करें)

शिवांशु जोशी , भवाली ( nainilive.com )- सैनिक स्कूल घोड़ाखाल ( Sainik School Ghorakhal ) ने सोमवार को अपनी स्थापना के 56 वर्ष पूरे कर लिये। इस दौरान विद्यालय में कई कार्यक्रम भी आयोजित किये गये। कार्यक्रम की शुरुवात विद्यालय के प्रधानाचार्य ग्रुप कैप्टन विजय कुमार ठाकुर ने शक्ति स्मारक पर माल्यार्पण कर करी। प्रधानाचार्य ने विद्यालय के सभी अकादमिक एवं प्रशासनिक कर्मचारियों को विद्यालय की स्थापना दिवस पर बधाई देते हुए उनसे परिश्रम एवं ईमानदारी से अपने कर्तव्यों के निर्वाहन करने को कहा । उन्होंने कहा कि सभी के संयुक्त प्रयासों का ही नतीजा है कि विद्यालय की गरिमा एवं प्रतिष्ठा स्थायी बनी हुई है ।

कहा कि देश भर के सैनिक स्कूल में सैनिक स्कूल अपना विशेष स्थान रखता है विद्यालय का देश सेवा में भी अमूल्य योगदान है। विद्यालय के कर्मचारी सचिव ए. सी. राय ने कहा कि भारत के समस्त सैनिक स्कूलों में सैनिक स्कूल, घोड़ाखाल ने पिछले दो दशकों में अधिकतम छात्रों को सैन्य सेवाओं में भेजने के लिए रक्षामंत्री ट्रॉफी प्राप्त कर मील का पत्थर स्थापित किया है। अभी तक विद्यालय ने नौ बार रक्षामंत्री ट्रॉफी हासिल की है। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल राजेश सिंह उप प्रधानाचार्य स्क्वॉड्रन लीडर टी. रमेश कुमार एवं समस्त विद्यालय परिवार सम्मिलित था।

यह भी पढ़ें 👉  आयुक्त दीपक रावत ने किया जनता की समस्याओं पर त्वरित कार्यवाही
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page