75 वीं एच.एन पांडे मेमोरियल इंडिपेंडेंस कप फुटबॉल टूर्नामेंट 2023 के तीसरे दिन खेले गए लीग के तीन मैच
नैनीताल ( nainilive.com )- द नैनीताल बैंक द्वारा प्रायोजित 75 वीं एच० न० पांडे मेमोरियल इंडिपेंडेंस कप फुटबॉल टूर्नामेंट 2023 , सीआएसटी ओल्ड बॉयज आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन लीग के तीन मैच खेले गए । । पहला मैच सेंट एंड्रूज भवाली एवं सैनिक स्कूल “A” के मध्य खेला गया। जिसे सैनिक स्कूल ने 10- 0 से मुकाबला जीता । दूसरा मैच नैनीताल पब्लिक स्कूल एवं निशांत स्कूल के मध्य खेला गया। जिसे सनवाल स्कूल ने 5 – 0 से विजय रही। अंतिम मुकाबला लेक्स इंटरनेशनल स्कूल भीमताल बनाम मदर्स हार्ट स्कूल के मध्य खेला गया यह मुकाबला 3 – 0 से लेक्स इटरनेशनल स्कूल ने अपने नाम किया।
प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में रेफरी विपिन , अमित, अनिल ,अर्जुन, एवं प्रेम बिष्ट ने अहम भूमिका निभाई ।कल प्रतियोगिता के तीन मैच खेले जायेंगे। कल पहला मैच बिड़ला विद्या मंदिर बनाम सेंट जोन्स के मध्य , दूसरा मुकाबला पी पी जे एस दुर्गापुर बनाम सेंट स्टीफन स्कूल तथा अंतिम मुकाबला सरस्वती विद्या मंदिर बनाम सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के मध्य खेला जाएगा।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun
पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
श्री कैची धाम मार्ग में बोनट पर दोस्तों को बैठाकर दौड़ाई थार, जानलेवा स्टंट पड़ा भारी, थार चालक पर चालानी कार्यवाही
गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन 95 गोल्फरों ने लिया भाग