बड़ी कार्यवाही : नैनीताल में अवैध रूप से गेस्ट हाउस चलाई जाने की शिकायत पर गेस्ट हाउस को किया गया सील
नैनीताल ( nainilive.com )- नैनीताल गाड़ी पड़ाव मल्लीताल में अवैध रूप से गेस्ट हाउस चलाई जाने की शिकायत पर दिन बुधवार को उप जिलाधिकारी नैनीताल राहुल शाह के नेतृत्व में नगर पालिका विद्युत विभाग पर्यटन विभाग जल संस्थान एवं पुलिस की टीम के साथ औचक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण में अरमानी गेस्ट हाउस सोलर होटल अवैध रूप से संचालित होना पाया गया। मौके पर संचालक के पास पर्यटन विभाग का पंजीकरण नहीं होना, घरेलू बिजली का कनेक्शन, गेस्ट पंजीका ना होना, कोई भी बिल बुक ना होना पाया गया। अवैध रूप से संचालित गेस्ट हाउस में 30 से अधिक विभिन्न व्यक्तियों के पहचान पत्र भी बरामद हुए । अवैध गतिविधियों को रोकने और किसी भी प्रकार के अवैध संचालन से होने वाले अपराध को रोकने के दृष्टिगत गेस्ट हाउस को तत्काल सील कर दिया है ।
पर्यटन विभाग द्वारा संबंधित के विरुद्ध चलानी कार्रवाई की जा रही है, बिजली विभाग द्वारा भी अवैध कनेक्शन के विरुद्ध कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। उप जिलाधिकारी नैनीताल द्वारा बरामद हुए पहचान पत्र की जांच कर संबंध के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मल्लीताल को दिए गए हैं ।
निरीक्षण में तहसीलदार नैनीताल मनीषा मरकाना, एस आई दीपक बिष्ट, उपखंड अधिकारी विद्युत, अधिसाशी अधिकारी, नगरपालिका, कनिष्ठ अभियंता और पर्यटन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे ।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun
पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
श्री कैची धाम मार्ग में बोनट पर दोस्तों को बैठाकर दौड़ाई थार, जानलेवा स्टंट पड़ा भारी, थार चालक पर चालानी कार्यवाही
गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन 95 गोल्फरों ने लिया भाग