पीपीजे सरस्वती विहार में हुआ हरेला पर्व का वृहद कार्यक्रम आयोजित
नैनीताल ( nainilive.com )- पा0 प्रे0 जगाती वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरस्वती विहार नैनीताल, आज विद्यालय में हरेला पर्व का वृहद कार्यक्रम मनाया गया। सर्वप्रथम विद्यालय की वन्दना सभा में हरेला उत्सव विधि-विधान से मनाया गया। इस हरेला उत्सव कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ0 सूर्य प्रकाश ने की जबकि मुख्य वक्ता श्री घनश्याम ढोलगाई जी थे।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ0 सूर्य प्रकाश जी ने कहा कि हरेला नाम से ही स्पष्ट होता है कि हरियाली अर्थात् चारों तरफ हरियाली हो। यह पर्व वास्तव में सिर्फ उत्तराखण्ड का पर्व नहीं है अपितु समस्त विश्व का पर्व है। इसलिए पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार में यह पाक्षिक उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर विद्यालय की छात्र संसद, एन. एस. एस. इकाई, एन. सी. सी. इकाई और स्काउट्स जहां समय-समय पर वृक्षारोपण करेगी वहीं समाज में वृक्ष लगाओ और उनकी सम्हाल करो। की जागरूकता भी फैलाएंगे।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता श्री घनश्याम जी ने कहा कि यदि पहाड़ को हरा भरा करना है तो हरेला मनाओ यदि पहाड़ को लैंडस्लाइड से बचाना है तो हरेला मनाओ यदि मैदानी क्षेत्रों को बाढ़ से बचाना है तो हरेला मनाओ। इसके अतिरिक्त 7वीं के छात्र रितिक राठौर और 9वीं के छात्र खुश अग्रवाल ने भी अपने विचार हरेला के संदर्भ में व्यक्त किए। इस अवसर पर श्री विजय पाण्डेय, श्री भुवन जी, श्री शुभम सत्यवली जी, श्री पवन जी, श्री भोपाल जी और छात्र प्रधानमंत्री अनुपम सहित विद्यालय के सभी छात्र और अध्यापक उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री अतुल पाठक जी ने किया।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun
पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
श्री कैची धाम मार्ग में बोनट पर दोस्तों को बैठाकर दौड़ाई थार, जानलेवा स्टंट पड़ा भारी, थार चालक पर चालानी कार्यवाही
गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन 95 गोल्फरों ने लिया भाग