पेंशन लेकर घर लौट रही महिला का रुपयों से भरा पर्स सड़क पर गिरा अज्ञात युवक लेकर हुआ फरार

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- मल्लीताल बैंक से पेंशन लेकर घर लौट रही बुजुर्ग महिला का पर्स रिक्शे से नीचे गिर गया जिसको लेकर एक अज्ञात युवक फरार हो गया।
इस संबंध में महिला के परिवार द्वारा तल्लीताल थाने में तहरीर दी गई है।

पाईंस निवासी अजय कुमार ने बताया कि मंगलवार को उनकी माता बैंक से 25 हजार रूपये की पेंशन राशि लेकर रिक्शे से घर लौट रही थीं। की तभी उनका रुपयों से भरा पर्स नीचे गिर गया और तभी वहां खड़ा एक अज्ञात युवक उसको लेकर भाग गया।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं विश्वविद्यालय एलुमनी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ शेर सिंह सामंत ने किया डी एस बी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग का भ्रमण

अजय कुमार ने बताया कि पर्स में लॉकर की चांबी समेत एटीएम कार्ड व अन्य दस्तावेज थे। पुलिस ने शिकायती पत्र के आधार पर मामले में जांच शुरू कर दी है। हालांकि फिलहाल युवक के संबंध में जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यपाल ने कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति एवं संकायाध्यक्ष के साथ की उच्च शिक्षा की गुणवत्ता, शोध और नवाचार पर समीक्षा बैठक
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page