नैनीताल में लेकब्रिज चुंगी में पर्यटको की स्क्रीनिंग के दौरान पाया गया एक पर्यटक कोरोना संक्रमित
नैनीताल में आज कोरोना के रिकॉर्ड 76 मामले आये सामने
न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- नगर में बढ़ते कोरोना के संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने नैनीताल के एंट्री पॉइंट पर कोरोना की जांच में तेजी कर दी है।वही सोमवार को तल्लीताल लेकब्रिज चुंगी में पर्यटको की स्क्रीनिंग के दौरान एक पर्यटक कोरोना संक्रमित पाया गया। पर्यटक को अभी टीआरसी में आइसोलेट कर दिया गया है।

बता दे कि नगर में क्रिसमस व थर्टीफस्ट के दौरान पर्यटको की भारी भीड़ आने का अनुमान लगाया जा रहा है।जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग ने नैनीताल में कोरोना की जांचों को बढ़ा दिया है जिसमे सोमवार को सुबह 10 बजे से 4 बजे तक लेकब्रिज टोल चुंगी में लगभग 100 लीगो की स्क्रीनिग की गई। जिसमें शाम के समय रायपुर कानपुर निवासी पर्यटक जो कि गाड़ी संख्या पीबी 3 ए क्यू 6423 कार सवार पर्यटक की स्क्रीनिंग की गई। जिसमे उसकी शरीर का तापमान अधिक पाया गया। जिसके बाद उसका रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया साथ ही उसके साथ आई 3 महिलाओं का भी टेस्ट किया गया। जिसमें महिलाओ की रिपोर्ट नेगिटिव और उक्त उसकी रिपोर्ट पॉज़िटिव पाई गई।
राजकीय जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ के एस धामी ने बताया कि संक्रमण की पुष्टि के बाद संक्रमित व्यक्ति को फिलहाल टीआरसी में आइसोलेट कर दिया गया है।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

बेतालघाट मे विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य पर विधिका साक्षरता व जगरूकता शिविर का आयोजन
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में “विद्यालय सुरक्षा और विद्यालय आपदा प्रबंधन (DM) योजना की तैयारी पर प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण” पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल में शुभकामनाओं के साथ दी गई कक्षा बारहवीं को बिदाई
नैनीताल में अधिवक्ताओं ने दिया धरना, अधिकारियों पर अभद्रता व भ्रष्टाचार के लगाए आरोप
सेफर इंटरनेट डे के उपलक्ष्य में स्मार्ट टेक, सेफ चॉइसेंस, एक्सप्लोरिंग द सेफ एंड रिस्पॉन्सिबल यूज ऑफ एआई विषय के अंतर्गत जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन