नाव चालको के लिए आप पार्टी ने उठाई आवाज

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- कोरोना संक्रमण के चलते सरोवर नगरी के नाव चालको पर भी अब रोजी रोटी का संकट मंडराने लगा है। जिसके चलते नगर आप पार्टी भी उनका दर्द समझ आने लगा है। इसलिए सोमवार को उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपा है।

ज्ञापन के अनुसार कोरोना महामारी के चलते पूरे देश में लॉकडाउन हुआ जिससे सबका रोजगार प्रभावित हुआ, अब धीरे धीरे अनलॉक की प्रक्रिया के अंतर्गत लगभग सभी रोजगार खुल गये है लेकिन नैनीताल जैसे पर्यटन नगरी में नौका संचालको की अनदेखी की जा रही है, जिससे नौका चलाने वालों के परिवारों पर आर्थिक संकट आन पड़ा है,।

यह भी पढ़ें 👉  अपर सचिव सुरेश जोशी ने किया आंचल दुग्ध संघ की व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण

इसलिये नाव संचालको की पीड़ा को देखते हुये नैनीताल नगर कार्यकारिणी ने ज़िलाधिकारी नैनीताल को नौका संचालन सुचारु करने के संबंध में सोमवार को ज्ञापन सौंपा और शीघ्र नौका संचालन की पुरजोर मांग रखी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ब्रायोफिटिक फ्लोरा ऑफ गैरसैंण ,उत्तराखंड , वेस्टर्न हिमालय पुस्तक फ्लोरा का किया लोकार्पण एवं विमोचन

ज्ञापन सौंपने वालों में नगर अध्यक्ष शाकिर अली व ज़िला मीडिया प्रभारी मो.खुर्शीद हुसैन मौजूद थे।

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page