आप पार्टी ने दिया मनु महारानी होटल कर्मचारियों का साथ

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- बीते रोज नगर के प्रतिष्ठित होटल मन्नु महारानी के प्रबंधन ने कर्मचारियों के होटल में प्रवेश पर रोक लगा दी थी। जिसको लेकर शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के विधानसभा प्रभारी प्रदीप दुम्का होटल कर्मचारियों के समर्थन में होटल के सामने धरने में बैठ गए।

हाइकोर्ट के समीप का मामला होने के चलते तुरंत कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर होटल के गेट के सामने बैठे लोगों को समझाया। लेकिन कोई भी धरने से उठने के लिए तैयार नहीं हुआ। जब पुलिस द्वारा सख्त कार्यवाही की बात कही गई तो पार्टी कार्यकर्ता व होटल कर्मी धरने से उठ गए। पुलिस जानकारी के अनुसार आप कार्यकर्ताओं के पास धरने में बैठने की कोई अनुमति नहीं थी।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यपाल ने ‘फिन बोध’ एवं ‘उत्तरावाणी’ ऐप तथा असिस्टेंट होमस्टे मैनेजर पाठ्य सामग्री का किया लोकार्पण

प्रदीप दुम्का ने बताया कि होटल प्रबंधन द्वारा होटल कर्मचारियों के साथ गलत किया। पार्टी को कर्मचाारियों की मांगे जायज लगी इसलिए पार्टी कर्मचारियों के साथ खड़ी है। इस दौरान आप पार्टी के नगर अध्यक्ष शाकिर अली भी मौजूद ‌थे।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page