दुर्घटना : गैस सिलेंडरों से भरे टैम्पो में गिरा बिजली का खंबा, बड़ा हादसा होते होते टला

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- अभी बरसात अपनी पूरी चरम सीमा पर भी नही पहुँची वावजूद नगर में दुर्घटनाएं होनी शुरू हो चुकी है इससे अंदाज लगाया जा सकता है, कि इस बार बरसातों में कोई बड़ी अनहोनी भी हो सकती है।

मंगलवार को नगर के बारापत्थर क्षेत्र में रियो ग्रैंड होटल के समीप एक बड़ी दुर्घटना होते होते बची बीते दिनों हुई हल्की बारिश से ही यहाँ पर सड़क का निचला हिस्सा धस गया था। जिसपर की बिजली का खंबा गड़ा हुवा था. सड़क धंसने से खंबे की नींव भी ढीली हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यपाल ने कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति एवं संकायाध्यक्ष के साथ की उच्च शिक्षा की गुणवत्ता, शोध और नवाचार पर समीक्षा बैठक

मंगलवार देर शाम इंडेन गैस सर्विस का टैम्पो खाली सिलेंडरों को लेकर वहां से गुजर रहा था कि तभी गाड़ी के ऊपर बिजली का खंबा गिर गया।गनीमत रही कि सिलेंडर खाली थे वरना वहुत बड़ी घटना हो सकती थी।

यह भी पढ़ें 👉  शासन ने ईद-उल-जुहा (बकरीद) का अवकाश 27 के स्थान पर 28 मई 2026 को सार्वजनिक अवकाश किया गया घोषित

मौके पर पीडब्ल्यूडी वह बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुँच कर अपना कार्य करने लगी थी। गलती भले ही किसी भी विभाग की हो लेकिन इतनी बड़ी गलती का खामियाजा आज बहुत लोगो को भुगतना पड़ सकता था।

यह भी पढ़ें 👉  पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page