एक्सीडेंट : नशे में चूर चालक ने पांच बाइक को किया बुरी तरह से क्षतिग्रस्त व चार लोगों को किया घायल

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- मंगलवार देर शाम नगर के चीना बाबा के समीप एक बहुत बड़ा हादसा होते होते टला। ऑल्टो कार संख्या UP 21V 6806 का चालक आन सिंह,
नशे में चूर सूखाताल से तल्लीताल को आ रहा था कि अचानक चीना बाबा के समीप ब्रेक नही लगने से गाड़ी सड़क किनारे खड़ी पांच बाइको को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त करते हुए दुकानों के अंदर तक घुस गई। बताया जा रहा है कि वे लोग 7 नंबर क्षेत्र में जन्म दिन की पार्टी से वापस आ रहे थे।

इस दौरान दुकान के बाहर खड़े एक आदमी को गंभीर चोट पहुँची तो वही दो लोग मामूली रूप से घायल हुए गनीमत रही कि इस दौरान किसी को जान का नुकसान नही हुवा। तीनो को फौरन बॉडी पांडे अस्प्ताल में भर्ती करवा दिया गया है जहाँ पर उनका प्राथमिक उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिले में विकसित भारत युवा संसद–2026 का सफल आयोजन

प्रत्यदर्शियों के अनुसार गाड़ी अचानक से हाईकोर्ट वाली ढलान में आई जब तक कुछ समझते तब तक वह पांच बाइको के साथ तीन लोगों को भी जख्मी कर गई।गाड़ी इतनी तेज थी कि अगर उसके आगे कोई आता तो शायद ही बच पता।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिले में विकसित भारत युवा संसद–2026 का सफल आयोजन

प्रत्यदर्शी मनोज जोशी ने बताया कि गाड़ी भीत तेज रफ्तार से आ रही थी जब तक लोग इधर उधर भागते तब तक वह गफी टेलीफोन एक्सचेंज गेट से दूसरी ओर को अपने साथ सड़क पर खड़ी बाइको को घसीटते हुए दुकान में तक पहुंच गई जिसमें की कई लोगों को छोटी पहुंची व तीन दुकाने भी छतिग्रस्त हो गई। गाड़ी के चालक ने शराब बहुत शराब पी रखी थी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिले में विकसित भारत युवा संसद–2026 का सफल आयोजन

मामले की जांच कर रहे एसआई हरीश सिंह ने बताया कि गाड़ी को जब्त कर लिया गया जबकि चालक को भी हल्की चोटे पहुँची है जिसके बाद उसका मेडिकल कराने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page