धार्मिक प्रतिष्ठानों पर बुधवार से भक्त कर सकेंगे दर्शन

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- कोरोना संक्रमण के चलते बीते 22 मार्च से सभी धार्मिक स्थलों को एहतियात के तौर पर बंद कर दिया गया था। जिसको लेकर मंगलवार को नगर के मल्लीताल स्थित नैना देवी मंदिर में सभी धर्म गुरुओं की बैठक एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें निर्णय लिया गया कि, बुधवार से मंदिर, चर्च व गुरुद्वारे में के कपाट बुधवार से भक्तों के लिए खोल दिए जाएंगे, वही मस्जिद शनिवार से खोले जाएंगे

नगर के प्रतिष्ठित नैना देवी मंदिर में दूसरे राज्य के व्यक्ति को प्रवेश नही दिया जाएगा, मंदिर का मुख्य द्वार सुबह 7 से 11 व दोपहर 3 से 7 बजे तक खुलेगा।10 वर्ष से कम व 65 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगो को व गर्ववती महिलाओं का प्रवेश वर्जित होगा।मन्दिर गेट पर सैनिटाइज के बाद मास्क लगाकर ही भक्त मन्दिर में प्रवेश कर सकते है। एक बार में केवल 10 ही लोग मंदिर में आ सकते है।

यह भी पढ़ें 👉  एसआईआर के संबंध में बूथ लेबल अधिकारी को दी गई प्रेजेंटेशन के माध्यम से मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया एवं दायित्वों की विस्तृत जानकारी

इस दौरान राजीव लोचन साह, हेमंत साह, प्रदीप साह, शैलेश साह, पान सिंह, अतुल साह, भीम सिंह, हेम जोशी, किशन सिंह नेगी, जगदीश भट्ट, मदन मोहन साह, अमरप्रीत सिंह, बसंत बल्लभ पांडे, योगेंद्र सिंह, धर्मानंद जोशी, सईद अहमद, सुमन साह, अनीता साह, एसएसआई यूनुस खान आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital DM ने दिए निर्देश, शनिवार को सार्वजनिक परिवहन अनिवार्य, निजी आवास से सरकारी वाहन के प्रयोग पर रोक
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page