दुर्घटना : टाँकी से स्नोव्यू जाने वाले मार्ग में तीव्र मोड़ व खडी चढ़ाई के चलते यूटिलिटी वाहन पलटा

दुर्घटना : टाँकी से स्नोव्यू जाने वाले मार्ग में तीव्र मोड़ व खडी चढ़ाई के चलते यूटिलिटी वाहन पलटा

दुर्घटना : टाँकी से स्नोव्यू जाने वाले मार्ग में तीव्र मोड़ व खडी चढ़ाई के चलते यूटिलिटी वाहन पलटा

Share this! (ख़बर साझा करें)

प्रशांत दीक्षित , नैनीताल ( nainilive.com ) – टाँकी से स्नोव्यू जाने वाले मार्ग में तीव्र मोड़ व खडी चढ़ाई के चलते यूटिलिटी वाहन पलट गया सौभाग्य से कोई हताहत नही हुआ। जानकारी के मुताबिक वाहन चालक बिशन सिंह नेगी पुत्र इंद्र सिंह नेगी निवासी मंगोली यूटिलिटी संख्या यू के 04सी बी 1036 में टाँकी बैंड से लोहे के गाटर लाद कर स्नोव्यू की तरफ जा रहा था। इसी दौरान खड़ी चढ़ाई और तीव्र मोड़ होने के चलते यूटिलिटी चढ़ाई में चढ़ नही पाई. इसी दौरान स्नोव्यू निवासी एक अन्य वाहन चालक मुकेश ने यूटिलिटी को चढ़ाने का प्रयास किया लेकिन वाहन असंतुलित होकर मोड़ के नीचे मथुरा लाल के मकान में जा गिरी जिससे मुकेश को हल्की चोटें आई हैं ।

यह भी पढ़ें : पालिका हित में पालिकाध्यक्ष व सभासदों का तीसरे दिन भी धरना जारी

यह भी पढ़ें 👉  जिला प्रशासन के भरण-पोषण आदेश की अवहेलना पर पुत्र की कटी 1.50 लाख की आरसी

मकान मे फिरोज खान के परिवार के 4 सदस्य रहते हैं ।इत्तेफाक से कोई बड़ा हादसा नही हुआ प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार वाहन ओवरलोड होने की वजह से चढ़ नही पाया और असंतुलित होकर पलट गया.

यह भी पढ़ें 👉  पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार के विद्यार्थियों को दिखाई गई प्रेरणादायी फिल्म ‘गोदान’

यह भी पढ़ें : शुक्र पर सूक्ष्म जीवन होने के प्रमाण -वीनस होगा मानव जीवन का अगला पड़ाव ?

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page