पालिका हित में पालिकाध्यक्ष व सभासदों का तीसरे दिन भी धरना जारी

पालिका हित में पालिकाध्यक्ष व सभासदों का तीसरे दिन भी धरना जारी

पालिका हित में पालिकाध्यक्ष व सभासदों का तीसरे दिन भी धरना जारी

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा, नैनीताल ( nainilive.com )- सरकार से बजट की मांग को लेकर नैनीताल पालिका बोर्ड का धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। बुधवार को भवाली देवभूमि व्यपार मंडल द्वारा भी अपना समर्थन पालिकाध्यक्ष के धरने को दिया गया।

यह भी पढ़ें : ओखलकांडा हरिनगर निवासी ब्लड कैंसर पीडि़त 10 वर्षीय मासूम को आर्थिक सहायता की जरूरत

बता दे कि बुधवार को कर्मचारियों ने भी धरना प्रदर्शन को समर्थन देते हुए कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि नगर पालिका के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन ग्रेजुएटी और अन्य भुगतानों का करीब साढ़े नौ करोड़ की बकायदारी पालिका पर हो चुकी है। जिसको लेकर पालिकाध्यक्ष कई बार शासन से बजट की मांग कर चुके हैं, लेकिन शासन से कोई बजट प्राप्त नहीं हुआ।कोरोना संक्रमण के चलते पालिका के विभिन्न स्रोतों से होने वाली आय भी ठप हो चुकी है। बीते छह माह में पालिका को करीब 4 करोड़ का नुकसान हो चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ दीर्घकालिक योजनाओं पर विशेष फोकस- राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)

यह भी पढ़ें : रिया गाँव- बेजोड़ स्वाद मेहनत की लाली

उन्होंने कहा कि इस संकट काल में भी शासन की ओर से बजट की मांग करने के बावजूद कोई सुध नहीं ली जा रही है। ईधर कर्मचारी भी इस आंदोलन में कूद गए है। उन्होंने धरना प्रदर्शन को समर्थन देते हुए कार्य बहिष्कार का एलान कर दिया है। संयुक्त कर्मचारी महासंघ अध्यक्ष ईश्वरी दत्त बहुगुणा ने बताया कि ईओ अशोक वर्मा से इस संबंध में वार्ता की जानी है। पालिका के दोनों कर्मचारी संगठनों की बैठक कर आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। कहा कि जल्द बजट नहीं मिला तो मंगलवार से सभी कर्मचारी कार्य बहिष्कार पर चले जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  अपर सचिव सुरेश जोशी ने किया आंचल दुग्ध संघ की व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण

यह भी पढ़ें : शुक्र पर सूक्ष्म जीवन होने के प्रमाण -वीनस होगा मानव जीवन का अगला पड़ाव ?

इस दौरान सभासद राजू टांक, पुष्कर बोरा, भगवत रावत, सागर आर्य,सपना बिष्ट,रेखा आर्य,निर्मला चन्द्रा, दया सुयाल, कमल जोशी, संजय कुमार, कैलाश अधिकारी, जुनैद, भवाली देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल सूरज सिंह मेहरा, हितेश साह, पुनीत पंत व हिमांशु अधिकारी आदि सभी सभासद मौजूद रहे।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page