जनपद स्तरीय पुनर्वास समिति द्वारा ग्राम चुकम तथा अमरपुर का एडीएम नैनीताल ने किया स्थलीय निरीक्षण एवं सत्यापन

Share this! (ख़बर साझा करें)

रामनगर ( nainilive.com )- तहसील रामनगर के राजस्व ग्राम अमरपुर तथा ग्राम चुकम के विस्थापन एवं पुनर्वास हेतु शैलेंद्र सिंह नेगी अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व नैनीताल की अध्यक्षता में गठित जनपद स्तरीय पुनर्वास समिति द्वारा ग्राम chukam तथा अमर पुर का शनिवार को स्थलीय निरीक्षण एवं सत्यापन किया गया, इसके साथ ही विस्थापन के लिए चयनित वन भूमि स्थल हाथी डांगर आम पोखरा रेंज पश्चिम तराई division का भी स्थलीय निरीक्षण किया गया।

समिति द्वारा ग्राम चुकम में ग्रामीणों के साथ बैठक करते हुए पुनर्वास के संबंध में वार्ता की गई तथा अब तक की गई प्रगति की जानकारी ग्रामीणों को दी गई. ग्रामीणों द्वारा बैठक में शीघ्र ही विस्थापन करने की मांग समिति के समक्ष रखी गई।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल बार एसोसिएशन आयोजित करेगा प्रथम जिला स्तरीय कैरम टूर्नामेंट

अपर जिलाधिकारी नैनीताल द्वारा जानकारी दी गई है कि ग्राम चुकम एवं अमरपुर का विस्थापन करने हेतु वन विभाग से हाथीडांगर आम पोखरा रेंज में भूमि विनियम की सहमति प्राप्त हो गई है जिस संबंध में वन संरक्षण अधिनियम 1980 के अंतर्गत आगे की कार्यवाही की जाएगी । इसके साथ ही शीघ्र ही रिपोर्ट जिलाधिकारी नैनीताल के माध्यम से शासन को प्रेषित की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  सीडीओ एवं डीएफओ नैनीताल ने की राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट

भ्रमण के दौरान गोपाल सिंह चौहान उप जिलाधिकारी रामनगर ,संदीप गिरी गोस्वामी उप प्रभागीय वन अधिकारी पश्चिम तराई रामनगर ,अंकित बडोला उप प्रभागीय वन अधिकारी रामनगर, कामिनी बिष्ट भू वैज्ञानिक नैनीताल, जगत नारायण सिंह सहायक अभियंता सिंचाई खंड रामनगर ,योगेश उनियाल जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नैनीताल, राहुल आर्य स्थानीय लेखपाल तथा ग्रामीण उपस्थित रहे।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page