हनीट्रेप में फंसा एजेंट गिरफ्तार, भारतीय सुरक्षा बलों की अहम जानकारियां पाकिस्तान भेज रहा था

Share this! (ख़बर साझा करें)

गुजरात (nainilive.com) – गुजरात आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने कच्छ में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी (आईएसआई) के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का खुलासा किया है. इस मामले में विशाल बडिया नाम के एक शख्स को अरेस्ट किया गया है. विशाल हनी ट्रैप में फंसने के बाद कच्छ भारतीय सुरक्षा बल (बीएसएफ) की खुफिया जानकारी पाकिस्तान भेज रहा था. वह अदिति नाम की युवती के संपर्क में था.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विशाल बीएसएफ के किसी विभाग में कार्यरत है. हालांकि, अभी इसकी पूरी डिटेल सामने आना बाकी है. विशाल के मोबाइल से मिली जानकारी के मुताबिक वह अदिति के नाम से बने एक फेक प्रोफाइल के संपर्क में था. दोनों की लगातार बातचीत हो रही थी.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में आयोजित हुआ मेघा सम्मान समारोह, हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

विशाल युवती के कहने पर उसे कच्छ बॉर्डर पर तैनात भारतीय जवानों की पोजीशन की फोटोग्राफ्स, नक्शे समेत कई अहम जानकारियां भेज रहा था. इसके बदले में उसे 25 हजार रुपए भी मिले थे. फिलहाल एटीएस विशाल को लेकर अहमदाबाद के लिए रवाना हो गई है. यहां उससे आगे की पूछताछ की जाएगी. 

यह भी पढ़ें 👉  राज्यपाल ने कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति एवं संकायाध्यक्ष के साथ की उच्च शिक्षा की गुणवत्ता, शोध और नवाचार पर समीक्षा बैठक
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page