अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नैनीताल ने घोषित की नगर एवं कालेज इकाई

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नैनीताल इकाई की एक आवश्यक बैठक नैनीताल क्लब में हुई जिसमें आगामी 12 जनवरी युवा दिवस के कार्यक्रमों के संबंध में कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अरुण राही विभाग संगठन मंत्री रहे।


अरुण राही ने संगठन के प्रारंभ से लेकर अब तक के क्रियाकलापों के संबंध में कार्यकर्ताओं को बताया। कार्यक्रम का संचालन राज्य विश्वविद्यालय कार्य प्रमुख एवं छात्रसंघ अध्यक्ष विशाल वर्मा ने किया। कुमाऊं संयोजक अभिषेक मेहरा ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर विद्यार्थी परिषद को मजबूत करने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने द लीडरशिप फनल’ एवं ‘थॉट टू इंक’ पुस्तकों का किया लोकार्पण


कार्यक्रम के पश्चात एबीवीपी नगर इकाई एवं कॉलेज इकाई के दायित्वों की घोषणा भी की गई।
डॉ दीपक कुमार नगर अध्यक्ष, करन बिष्ट नगर मंत्री, प्रदीप कुमार, शिवेंद्र कांडपाल को नगर उपाध्यक्ष, रंजना अधिकारी धीरज कुमार, वैभव शाह, कुणाल चीलवाल को नगर सह मंत्री, मोहम्मद यासिर मीडिया प्रमुख, लवि पवार, रोनी भारती कार्यकारिणी सदस्य, हर्षित कुंवर कॉलेज अध्यक्ष, अक्षांश जोशी कॉलेज मंत्री, सुमित बिष्ट, अक्षत कौशिक, बरीह मरियम कॉलेज उपाध्यक्ष, तन्मय भंडारी, दिग्विजय धोनी, कामाक्षी तिवारी कॉलेज सह मंत्री, अनमोल वशिष्ठ, हिमांशु सिंह कॉलेज कार्यकारिणी सदस्य, आकाश ठगुन्ना, राहुल पांडे तहसील संयोजक बनाए गए।

यह भी पढ़ें 👉  शासन ने ईद-उल-जुहा (बकरीद) का अवकाश 27 के स्थान पर 28 मई 2026 को सार्वजनिक अवकाश किया गया घोषित
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page