ऑल इंडिया वूमेन कॉन्फ्रेंस के सदस्यों ने किया पौधरोपण

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा, नैनीताल ( nainilive.com )- बुधवार को ऑल इंडिया वूमेन कॉन्फ्रेंस शाखा के द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए नगर के सूखाताल क्षेत्र में पौधरोपण किया गया।

संस्था के सदस्यों ने झील किनारे पहाड़ियों पर विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण किया जिसमें मिट्टी की रोकथाम तथा पानी के स्रोत्र के लिए बाज,अंगू,पुतली, पदम,देवदार,बूरास,पागर,सेलेक्स,पया आदि के 50 पौधे रोपे गए।

यह भी पढ़ें 👉  बहुउद्देशीय विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन

इस दौरान संस्था की सदस्य व वरिष्ठ समाज सेवी डा सरस्वती खेतवाल ने पौधो की व्यवस्था की जबकि सुखाताल की वार्ड सदस्य एवं एवं संस्था की सदस्य गजाला कमाल ने पौधो के लिए गड्डे बनाने की व्यवस्था की गई।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun : डेंगू रोकथाम को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने ली अधिकारियों की बैठक

इस दौरान समाजसेवी डा सरस्वती खेतवाल,सभासद गजाला कमाल अध्यक्ष मुन्नी तिवारी,तारा बोरा,रेखा त्रिवेदी,विश्ना साह,दया विष्ट,सावित्री सनवाल,गीता पाण्डे,अमिता साह,रेखा पंत,प्रीति शर्मा,आशु,विश्वकेतु, गुनगुन,तनिष्क,कीर्ति आदि ने पौधा रोपण किया।

यह भी पढ़ें 👉  गोरापड़ाव और तीनपानी लालकुआं में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर सांसद अजय भट्ट ने जताई चिंता

पौधरोपण के वाद संस्था की सदस्य प्रीतिशर्मा जी ने कोविड -19 आत्म निर्भर भारत के तहत घर में बनी हुई राखी की सेल लगाकर उनका विक्रय भी किया। सभी लोगों ने घर में बनी राखी की प्रसंशा भी की।

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page