रिमझिम बारिश के बीच सरोवर नगरी के सुंदरता में आया निखार

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- मानसून का आगमन हो चुका है। जिसके तहत शनिवार को नगर में तड़के से ही,हो रही रिमझिम बारिश के बीच सरोवर नगरी की सुंदरता में काफी निखार देखने को मिला।

नगर का अस्तित्व कहे जाने वाली नैनीझील पहले से ही अपने पूरे सबाब पर है।लेकिन शनिवार को हुई बारिश के बूंदों से नैनीझील की सुंदरता देखने लायक थी। बिन नावों की शांत पड़ी झील मानो पर्यटकों को पुकार रही हो कि आओ मेरा दीदार करो।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में अधिवक्ताओं ने दिया धरना, अधिकारियों पर अभद्रता व भ्रष्टाचार के लगाए आरोप

हालांकि वीकेंड के चलते आस पास के पर्यटक सरोवर नगरी पहुँचे थे।इस दौरान उनको रंग बिरंगी छतरियों के सहारे,विश्व प्रशिद्ध मॉल रोड, नैनीझील की सुंदरता को निहारते हुए देखा गया। साथ ही यहाँ की खूबसूरती को अपने कैमरों में कैद करते हुए देखा गया।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital विधायक सरिता आर्या ने Bhowali में नाबालिग पीड़ित से की मुलाकात

बता दे कि वर्तमान में पर्यटन सीजन होता है। देश ही नही बल्कि विदेशों से भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए यहाँ पहुँचते थे।लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण के चलते सब कुछ बंद होने से, पर्यटन भी बंद पड़ा है।जिसके चलते नैनीताल की खूबसूरती को निहारने पर्यटक नही पहुँच पा रहे है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में “विद्यालय सुरक्षा और विद्यालय आपदा प्रबंधन (DM) योजना की तैयारी पर प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण” पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

हालांकि अब होटल भी खुल चुके है ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि, जल्द ही पर्यटक यहां पहुँचने लगेंगे, जिससे केवल पर्यटन पर आश्रित नगर के व्यवसायियों नाव चालको,फड़ व्यपारियो, टैक्सी चालकों,होटल ब्यवसायियो को थोड़ी बहुत राहत मिल पाएगी।

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page