Breaking : मानसून की शुरुआती बारिश ने उजाड़ दिए लोगों के आशियाने

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com)- शनिवार को नगर में हुई बारिश ने कई स्थानों पर तबाही मचा दी है। नगर के वार्ड नंबर 8 में भी बारिश ने अपना कहर दिखाया जिसके चलते लंगम हॉस्टल के पीछे की बस्ती में दीपक कुमार व बाबूलाल का घर पीछे की दीवार गिरने से, पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही की इस दौरान, किसी को जान का नुकसान नहीं हुआ। जबकि घर के अंदर का सामान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

पीड़ित दीपक कुमार टाँक ने बताया कि सुबह 11 बजे अचानक घर के पीछे की दीवार उनके छत पर गिर गई जिससे काफी तेज आवाज आई तभी उन लोगों ने घर से बाहर भाग कर अपनी जान बचाई।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun : पति के निधन के बाद ई-रिक्शा ऋण चुकाने में असमर्थ विधवा की मदद को आगे आया प्रशासन, रायफल क्लब से सहायता राशि स्वीकृत

घटना के वक्त दीपक कुमार के 3 बच्चे घर के अंदर सो रहे थे। जबकि बाबूलाल की दो विवाहिता पुत्री और उनके 4 बच्चे घर के अंदर सोए हुए थे। जिनको कि आनन-फानन में घर से बाहर निकाला गया गनीमत रही कि इस दौरान किसी को जानकी क्षति नहीं पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में सुनीं आम जनता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट कर उनकी समस्याएं

लिखे जाने तक क्षेत्र के सभासद मनोज साह जगाती मौके पर पहुंच चुके थे। जबकि प्रशासन की ओर से कोई भी व्यक्ति मौके पर नहीं पहुंचा था।

यह भी पढ़ें 👉  मीट में मिर्च अधिक होने पर कर दी थी हत्या, सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता की दमदार पैरवी से एडीजे द्वितीय कुलदीप शर्मा की अदालत ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page